Kolkata warehouse collapse: कोलकाता गोदाम हादसे में मालिक समेत पांच गिरफ्तार, मरने वालों की संख्या पहुंची आठ
खबर सार :-
Kolkata Taratala Warehouse Collapse: कोलकाता के तारातला में बन रहे एक गोदाम के ढहने से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। मामले की जांच के लिए एक SIT बनाई गई है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
खबर विस्तार : -
Kolkata Taratala Warehouse Collapse: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक तीन मंज़िला निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 20 से ज़्यादा मज़दूरों के घायल होने की खबर है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी भी कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे के बाद बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया।
Taratala Warehouse Collapse: गोदाम के मालिक समेत पांच गिरफ्तार
उधर पुलिस ने पुलिस ने इस हादसे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम के मालिक शंभूनाथ बेहरा समेत अब पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गोदाम के मालिक शंभूनाथ बेहरा को बुधवार देर रात तारातला इलाके के एक रिहायशी कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले, पुलिस ने गोदाम के सुपरवाइजर समेत करीब नौ लोगों को हिरासत में लेकर तारातला पुलिस स्टेशन में पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद, शंभूनाथ समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या गोदाम के निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था और निर्माण से जुड़ी लापरवाही किस हद तक छत गिरने का कारण बनी।
मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका
गुरुवार सुबह नेशनल और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स के जवानों ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी रखा। आशंका है कि कुछ लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। भारी हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से गिरे हुए ढांचे को स्थिर करके बचाव कार्य किया जा रहा है। फंसे हुए श्रमिकों तक पानी और आक्सीजन पहुंचाई गई है प्रशासन ने रातभर बचाव अभियान जारी रखा। इसके लिए बड़े जेनरेटर, अस्थायी मेडिकल कैंप और अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। अब तक घटनास्थल से कुल 29 लोगों को बाहर निकाला गया है।
घटनास्थल पर पहुंचे सीएम शुभेंदु अधिकारी
मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत व बचाव कार्यों का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि इस घटना से जुड़े मुआवज़े और कार्रवाई के बारे में कल विधानसभा में घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन गोदाम के बिल्डिंग प्लान में गंभीर खामियां थीं; कोलकाता नगर निगम (KMC) के इंजीनियरों की शुरुआती जांच में इस प्लान को दोषपूर्ण पाया गया है।
Kolkata Warehouse Collapse: SIT टीम करेगी हादसे की जांच
पुलिस ने तारातला घटना की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। इस टीम में कोलकाता पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी, होमिसाइड सेक्शन के ऑफिसर-इन-चार्ज, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के चार अधिकारी और तारातला पुलिस स्टेशन के दो सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। जांच की निगरानी डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर करेंगे।
ये भी पढ़ेंः- Kolkata Taratala Shed Collapse: कोलकाता तारातला हादसा, निर्माणाधीन गोदाम शेड गिरने से 8 की मौत, 15 लोगों के दबे होने की आशंका
अन्य प्रमुख खबरें
-
4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए केंद्र ने लगायी एफडीसी दवाओं पर रोक
2026-08-22
-
प्रधानमंत्री ने 20 प्रमुख अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के साथ किया संवाद, भारत को बनाया जाएगा ग्लोबल स्पेस हब
2026-08-21
-
दिल्ली में H1N1 ने बढ़ाई चिंता, जेपी नड्डा ने की समीक्षा बैठक
2026-08-21
-
राज्यपाल का कार्यकाल कितने साल का होता है? जानें संवैधानिक नियम
2026-08-21
-
लोकसभा परिसीमन और सीटों के बंटवारे पर पी. चिदंबरम का बयान
2026-08-21
-
सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP टीम पर हमला
2026-08-21
-
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर CM योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-08-21
-
लिंग परीक्षण से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पुलिस नहीं दर्ज कर सकेगी FIR
2026-08-20
-
महाराष्ट्र में खुले तेल की बिक्री पर रोक, बंद पैकेट में ही मिलेगा खाद्य तेल
2026-08-20
-
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लिव-इन रिलेशनशिप शादी जैसा मान्य
2026-08-20
-
जंतर-मंतर हिंसा की जांच करेगी सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी
2026-08-20
-
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर एक्शन, 52 आरोपी गिरफ्तार
2026-08-20
-
भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिली नई दिशा, इन मुद्दों पर जोर
2026-08-20
-
राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी और सोनिया-राहुल ने दी श्रद्धांजलि
2026-08-20
-
दिल्ली जल बोर्ड घोटाला: सत्येंद्र जैन न्यायिक हिरासत में, जमानत पर 25 अगस्त को होगी सुनवाई
2026-08-19