Kolkata Taratala Shed Collapse: कोलकाता तारातला हादसा, निर्माणाधीन गोदाम शेड गिरने से 8 की मौत, 15 लोगों के दबे होने की आशंका
खबर सार :-
कोलकाता के तारातला इलाके में एक हादसा हो गया, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में अब तक 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इलाके में निर्माणाधीन गोदाम शेड गिरने से मलबे में दब गया।
खबर विस्तार : -
Kolkata Taratala Shed Collapse: कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिर गया। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि मलबे से 21 लोगों को निकाला जा चुका है। जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन अभी भी इस हादसे में 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे के बाद तीन लोगों को लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Kolkata Taratala Shed Collapse: सीएम शुभेंदु ने लिया हादसे का संज्ञान
तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम के शेड गिरने की घटना पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ''एनडीआरएफ, सेना, एसडीआरएफ, पुलिस और दमकल विभाग सभी मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है।" उन्होंने आगे कहा, ''घायलों के इलाज के लिए SSKM Hospital पूरी तरह सक्रिय है। अभी भी लगभग 12 से 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। फंसे हुए कुछ लोगों का भारतीय सेना के साथ संपर्क भी हुआ है और उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।" हालांकि बाद में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, "मैं कल विधानसभा में बताऊंगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार भवन के नक्शे (प्लान) में कुछ खामियां होने की बात सामने आई है।"
Kolkata Taratala Shed Collapse: मलबे में 15 लोगों के फंसे होने की आशंका
तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने के बाद जांच में सामने आया कि शेड में काम कर रहे मजदूरों पर लोहे के बड़े-बड़े और भारी बीम और कंक्रीट के स्लैब गिर गए। हादसा इतनी तेजी से हुआ की लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। शेड गिरने के बाद कई मजदूर दबे रह गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरु कर दिया और अंदर फंसे लोगों में से 21 लोगों को बाहर निकालने में सफल रहे, हालांकि अभी भी मलबे में 15 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि नीचे ग्राउंड फ्लोर पर काम हो रहा था। पहली और दूसरी मंजिल पर कंक्रीट के स्ट्रक्चर का काम पहले ही पूरा हो चुका था, तभी अचानक नीचे काम करने वाले लोगों पर अचानक पूरी इमारत ढह गई।
Kolkata Taratala Shed Collapse: भारी बीम और मोटी सरिया के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कंक्रीट डालने के दौरान शेड ढह गया। उन्होंने आशंका जताई कि इस निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल की संभावना जताई है। अधिकारी ने आगे बताया कि भारी बीम और मोटी सरिया के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हो रही थी, जिसे हटाने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। मलबे में फंसे हुए बाकी लोगों तक पहुंचने के लिए ड्रिलिंग की मदद ली जा रही है। फिलहाल प्रशासन, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां हादसे की जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06
-
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 4 दिन बारिश की संभावना
2026-10-06
-
स्विस राष्ट्रपति का नोएडा एयरपोर्ट का दौरा आज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
2026-10-06
-
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आज गरज के साथ बारिश की संभावना
2026-10-06
-
गयाजी में एक दिन में पहुंचे 4.56 लाख श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट
2026-10-05
-
यूपी मेट्रो ने स्वच्छता सप्ताह के समापन पर स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित
2026-10-05
-
युवा इतिहासकारों और समाज वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण बैठक
2026-10-05
-
7 से 9 सीटर निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत
2026-10-05
-
उज्जैन में उमा-सांक्षी महोत्सव 6 अक्टूबर से, निकलेंगी मनमोहक झांकियां
2026-10-05
-
पटना में सड़क पर उतरे दारोगा अभ्यर्थी, फैसला वापस लेने की मांग
2026-10-05
-
मृतकों के शव पहुंचे देवरिया, अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा पूरा गांव
2026-10-05
-
गाजियाबाद में रामलीला मैदान के सामुदायिक केंद्र में आग, पांच घायल
2026-10-05
-
लखनऊ में बाढ़ से मचा हाहाकार ! हजारों परिवारों ने छोड़ा घर
2026-10-05
-
कर्नाटक के विजयनगर में सूखे की स्थिति का आकलन करेगी केंद्रीय टीम
2026-10-05