Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के परभणी मंदिर में बड़ा हादसा, मंडप की छत गिरने से कई 8 से 10 श्रद्धालु घायल, 5 की मौत
खबर सार :-
महाराष्ट्र के परभणी स्थित यशवाड़ी हनुमान मदिंर में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी कि अचानक मंडप का पिलर और छत का हिस्सा अचानक गिर गया। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
खबर विस्तार : -
Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के परभणी तालुका के यशवाड़ी गांव से एक दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है। यहां एक मंदिर में शनिवार दोपहर मंडप का छत और पिलर अचानक भरभराकर गिर गया, जिसमें 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही 8 से 10 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की खबर है। इस दुर्घटना में अब तक 5 से 6 श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आई है।
Maharashtra Accident: परभणी तालुका में मंडप का छत गिरने से बड़ा हादसा
यह हादसा महाराष्ट्र के परभणी तालुका के यशवाड़ी गांव में हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर का पूरा परिसर बजरंगबली के जयकारों से गूंज रहा था। शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। दोपहर के समय सभा के मंडप के नीचे दर्शन के लिए श्रद्धालु लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। अचानक से तेज आवाज के साथ छत भरभराकर गिर गया। बताया जा रहा है कि मंडप का मुख्य पिलर मुड़ गया था और कंक्रीट की भारी-भरकम छत नीचे खड़े श्रद्धालुओं पर गिर गया। छत इतनी तेजी से गिरा कि किसी को भी संभलने का मौका तक नहीं मिला।
Maharashtra Accident: 8 से 10 श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया। लोगों ने मलबे के भारी ढेरों को हाथों से हटाने की कोशिश की, लेकिन कई पिलर और भारी कंक्रीट को हाथों से नहीं हटाया जा सकता था। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने क्रेन, कटर और पोकलेन मशीन से कार्रवाई करनी शुरु कर दी। मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसमें 8 से 10 श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, जिन्हें परभणी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Maharashtra Accident: राहत बचाव का कार्य अभी भी जारी
डॉकटरों के मुताबिक घायलों में से कई लोगों के सिर, छाती और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। 3 से 4 घायलों की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक मलबे को हटाने का काम जारी है और आगे मृतकों की संंख्या में इजाफा होने और 30 से 40 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत बचाव कार्य की टीम बेहद सतर्कता के साथ काम कर रही है। हादसे की खबर फैलते ही यशवाड़ी और आस-पास के लोग अपने परिजनों की तलाश करने के लिए पहुंचे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: London Train Collision: लंदन में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, एक की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल
अन्य प्रमुख खबरें
-
मध्य प्रदेशः भोपाल और छिंदवाड़ा के 2 अस्पतालों में लगी आग, 3 शिशु झुलसे
2026-08-22
-
झारखंड के बरकाकाना सीमेंट फैक्ट्री में बाॅयलर फटा, 3 इंजीनियरों की मौत
2026-08-22
-
छत्तीसगढ़ में धान-चावल और खस से बन रहीं अनोखी राखियां
2026-08-21
-
निकाय चुनाव से पहले अलर्ट, डिप्टी नानालाल ने दी जानकारी
2026-08-21
-
बिजली कटौती बनी छात्रों के लिए आफत, कई स्मार्ट क्लास बंद
2026-08-21
-
साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों के लौटाए रुपए
2026-08-21
-
कोलकाता होटल अग्निकांड बाद बंगाल सरकार सख्त, बनेगी नई गाइडलाइन
2026-08-21
-
कोलकाता में दो दशक में आठ बड़े अग्निकांडों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
2026-08-21
-
मथुरा में ढही शटरिंग, तीन श्रमिकों की मौत; एक की हालत गंभीर
2026-08-21
-
हिमाचल विधानसभा सत्र के लिए 750 पुलिस कर्मी तैनात, शहर में बढ़ी निगरानी
2026-08-21
-
मध्य प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मैहर में स्कूल बंद
2026-08-21
-
डूटा ने की 12 कॉलेजों के शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की मांग
2026-08-20
-
लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन को मारकर खुद किया सुसाइड
2026-08-20
-
धार्मिक स्थल और रेलवे की बाउंड्री बने बाधा: सीपरी बाजार से नंदनपुरा के बीच सड़क चौड़ीकरण पर संकट
2026-08-20
-
गुजरात में जहरीली शराब पीने से अब तक 7 की मौत, 28 अस्पताल में भर्ती
2026-08-20