London Train Collision: लंदन में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, एक की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल
खबर सार :-
लंदन के ल्यूटन शहर से ट्रेन हादसे की घटना सामने आई है। यहां ल्यूटन और बेडफोर्ड शहर के बीच दो ट्रेनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रेन चालक की मौत हो गई, जबकि 80 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
खबर विस्तार : -
London Train Collision: लंदन मेंं शुक्रवार को ल्यूटन और बेडफोर्ड शहर में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों शहरों के बीच ट्रेन सेवाएं फिलहाल के लिए बाधित है। पुलिस वहां हादसे के पीछे कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस हादसे में ट्रेन चालक की मौत हो गई, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
London Train Collision: लंदन में दो ट्रेनों की टक्कर
लंदन में दो ट्रेनों की टक्कर के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह ट्रेन बेडफोर्डशायर शहर के दक्षिण में मध्य लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन लाइन पर टकराई, जो मध्य इंग्लैंड से जुड़ती है। इस हादसे के बाद ल्यूटन और बेडफोर्ड के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थाई रुप से स्थगित कर दी गई है। ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे ने शाम करीब साढ़ें 5 बजे अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, एक घटना से निपटने के लिए इमरजेंसी सेवाओं के काम करने की वजह से लंदन सेंट पैनक्रास और लीसेस्टर के बीच ट्रेनें नहीं चल पा रही हैं।
London Train Collision: बेडफोर्डशायर पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची
इस हादसे के बारे में ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने बताया कि फिलहाल अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। बेडफोर्डशायर पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील वे घटना स्थल से दूरी बनाए रखें। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में यह साफ देखा जा सकता है कि कई लोगों के सिर पर पट्टी बंधी हुई है। पुलिस ने बताया, ‘हमें पता चला है कि कई लोग घायल हुए हैं और दुख की बात है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।’
London Train Collision: मुझे ऐसा लगा जैसे कोई बम धमाका हुआ हो- चश्मदीद
टक्कर के बाद एक चश्मदीद ने मीडिया को बताया, ‘मुझे ऐसा लगा जैसे कोई बम धमाका हुआ हो।’ उन्होंने आगे कहा कि कई लोगों के सिर पर चोट लगे थे। कई लोग खून से लथपथ दिखाई दिए। चारों ओर धुंआ नजर आ रहा था और कई लोगों के हाथ व पैर टुटे हुए थे। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। फिलहास ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे में 80 लोगों के घायल होने की खबर है, हालांकि अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंकड़ों में परिवर्तन भी हो सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15
-
US Flight Shutdown: अमेरिका में शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
2026-11-14
-
नेपाल खाद उत्पादन में बनेगा आत्मनिर्भर, नई तकनीकी में करा रहा निवेश
2026-11-14
-
शेख हसीना ने चीन के साथ बांग्लादेश के लड़ाकू विमान सौदे पर उठाए सवाल
2026-11-13
-
बांग्लादेश में महिला सांसद के घर पर जानलेवा हमला, ncp की हैं पदाधिकारी
2026-11-12