Shahdara Railway Station: ट्रेन में सीट के लिए खूनी झगड़ा! सहादरा स्टेशन पर यात्री की बेरहमी से पिटाई, मौत से मचा हड़कंप
खबर सार :-
दिल्ली के सहादरा रेलवे स्टेशन से एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है। देश की राजधानी दिल्ली में ट्रेन में सीट के लिए एक यात्री की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
खबर विस्तार : -
Shahdara Railway Station: दिल्ली के सहादरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के साथ हुई हत्या की वारदात ने एक बार फिर से इंडियन रेलवे की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। सहादरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या करने का कारण ट्रेन में सीट को लेकर बताया जा रहा है। वारदात के समय रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के जवान तमाशबीन बने रहे। कुछ लोगों की मदद से घायल यात्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Shahdara Railway Station: सीट के लिए पीट-पीट कर हत्या
दिल्ली के सहादरा रेलवे स्टेशन पर इस घटना से इंडियन रेलवे की सुरक्षा को तार-तार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक घटना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 की है। बागपत के रहने वाले पंकज नाम के यात्री योगा एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान दूसरे यात्रियों के साथ सीट को लेकर बहस हो गई। कुछ ही समय में बहस इतनी बढ़ गई की मामूली सी बात ने हिंसक झड़प की रुप ले लिया। दूसरे यात्रियों ने मिलकर पंकज को बेरहमी से तरह पीटा। आरोप है कि पंकज को लातों और मुक्के से बुरी तरह पीटा गया, जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गए।
Shahdara Railway Station: अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत
हालांकि रेलवे सुरक्षा बल के एक कांस्टेबल ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन तब तक पंकज की हालत गंभीर हो चुकी थी। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टारों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस ने बताया कि अस्पताल में उनका मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया। डीसीपी रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
Shahdara Railway Station: सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान
पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करने की कार्रवाई कर रही है। इसके लिए स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है, जिससे आरोपियों तक जल्द पहुंचने में मदद मिल सके। पुलिस ने आशंका जताई है कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसा हुआ, लेकिन झगड़े की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
ये भी पढे़ें: Pithoragarh Car Accident: पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी नई Tata Punch कार में लगी आग; दो चचेरे भाइयों की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06
-
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 4 दिन बारिश की संभावना
2026-10-06
-
स्विस राष्ट्रपति का नोएडा एयरपोर्ट का दौरा आज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
2026-10-06
-
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आज गरज के साथ बारिश की संभावना
2026-10-06
-
गयाजी में एक दिन में पहुंचे 4.56 लाख श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट
2026-10-05
-
यूपी मेट्रो ने स्वच्छता सप्ताह के समापन पर स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित
2026-10-05
-
युवा इतिहासकारों और समाज वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण बैठक
2026-10-05
-
7 से 9 सीटर निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत
2026-10-05
-
उज्जैन में उमा-सांक्षी महोत्सव 6 अक्टूबर से, निकलेंगी मनमोहक झांकियां
2026-10-05