Pithoragarh Car Accident: पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी नई Tata Punch कार में लगी आग; दो चचेरे भाइयों की मौत

खबर सार :-
उत्तराखंड के पिथौरागढ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक नई टाटा पंच कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई।
Pithoragarh Car Accident: पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी नई Tata Punch कार में लगी आग; दो चचेरे भाइयों की मौत
खबर विस्तार : -

Pithoragarh Car Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से शुक्रवार की दोपहर एक भीषण कार दुर्घटना की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ खान और बंतोली के बीच एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में सवार दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Pithoragarh Car Accident: हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

पिथौरागढ़ में हल्द्वानी से एक परिवार शुक्रवार की दोपहर एक नई खरीदी गई टाटा पंच गाड़ी से घर की ओर लौट रहे थे। बंतोली पहुंचने पर कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के तुरंत बाद कार में आग लग गई। आग में झुलस कर दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौते हो गई। जबकि मां व दो छोटे बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे में अपनी जान गंवाने वाले दो लोगों में एक सीआरपीएफ के जवान थे। उनका नाम बलदेव था। मिली जानकारी के अनुसार कार चार जून को ही खरीदी गई थी। आज पहली बार कार को लेकर घर जा रहे थे। 

Pithoragarh Car Accident: खाई में गिरते वक्त कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

हादसे के समय कार में 34 वर्षीय नीतू देवी और उनकी आठ साल की बेटी अक्षिता और पांच साल का बेटा आरव, 36 वर्षीय बलदेब और 48 वर्षीय राजेंद्र कुमार मौजूद थे। राजेंद्र कार चला रहे थे। हादसे के समय नीतू और उनके दोनों बच्चे गाड़ी से छिटककर दूर जा गिरे, जबकि बलदेव और राजेंद्र कार में लगी आग के कारण बुरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी  मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काफी ऊंचाई से गिरने के बाद कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। 

Pithoragarh Car Accident: उत्तराखंड के मसूरी का हादसा

उत्तराखंड के मसूरी से भी हफ्ते भर पहले एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। जहां उत्तरकाशी से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ोंं फीट गहराई में जा गिरी थी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। कार में दो महिलाए व दो पुरुष शामिल थे। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कार से उतरकर एक शख्स पास के दुकान से कुछ सामान लेने के बाद जब गाड़ी में बैठा और स्टार्ट किया तो कार तुरंत अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सैंकड़ो फीट खाई में गिरने के कारण रेस्क्यू टीम घंटो  की मशक्कत के बाद गाड़ी को निकालने में सफल हो सकी।

ये भी पढ़ें: Badaun Highway Accident: बदायूं में हादसा, हाईवे पर रेस लगा रहे ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को कुचला, छह महिलाओं की दर्दनाक मौत, तीन घायल

अन्य प्रमुख खबरें