पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और प्रियंका ने भी किया नमन
खबर सार :-
Rajiv Gandhi Birth Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी समेत देश भर के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
खबर विस्तार : -
Rajiv Gandhi Birth Anniversary: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) समेत तमाम बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। हर 20 अगस्त को भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की जंयती होती है, जिसे 'सद्भावना दिवस' (Harmony Day) के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर गुरुवार सुबह सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेस नेता राजीव गांधी के समाधि स्थल 'वीरभूमि' पहुंचे और उन्हें नमन किया।
राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए कहा- "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।" लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा: "पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि।"
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'X' पर लिखा: "मैं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं। उन्होंने भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।" केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट किया: "मैं भारत के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
पिता को याद कर भावुक हुए राहुल
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके स्मारक पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर भावुक पोस्ट लिखा, "भारतीयों के बीच सद्भावना, हर दिल में करुणा और हर नागरिक को न्याय और लोकतंत्र में समान अधिकार। पापा, आपकी ये सीख मेरी शक्ति है और आपकी यादें मेरी हिम्मत। आपके सपनों का भारत बनाने का संकल्प हमेशा मेरा मार्गदर्शन करता रहेगा।"
प्रियंका गांधी ने भी पिता को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के मौके पर वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारत के लिए राजीव गांधी के विजन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे पर आधारित आधुनिक, प्रगतिशील और तकनीक से सशक्त भारत का उनका विजन आज भी मार्गदर्शन करता है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से किए गए एक पोस्ट में कहा गया, "आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी जी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।"
'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाई जाती है राजीव गांधी की जयंती
गौरतलब है कि भारत में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती हर साल 20 अगस्त को 'सद्भावना दिवस' (Harmony Day) के रूप में मनाई जाती है। 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे और सरकार का नेतृत्व करने वाले दुनिया के सबसे युवा राजनेताओं में से एक थे। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बॉम्बे (मुंबई) में हुआ था। 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां इंदिरा गांधी की बेरहमी से हुई हत्या के बाद, वे कांग्रेस अध्यक्ष और फिर देश के प्रधानमंत्री बने।
राजीव गांधी ने 1984 से 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर काम किया। वो भारत के छठे प्रधानमंत्री थे। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने तकनीकी आधुनिकीकरण, टेलीकम्युनिकेशन के विस्तार और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा दिया। कंप्यूटर के इस्तेमाल को बढ़ाने और भारत के टेलीकॉम सेक्टर को विकसित करने की उनकी कोशिशों का श्रेय अक्सर देश के तकनीकी बदलाव की नींव रखने में मदद करने के लिए दिया जाता है। 21 मई 1991 को तमिलनाडु में हुए एक आत्मघाती हमले में उनका निधन हो गया था। राजीव गांधी की विरासत, सद्भाव और तरक्की से जुड़े भारत के उनके सपने का सम्मान करने के लिए 'सद्भावना दिवस' की शुरुआत की गई थी।
FAQ
1. राजीव गांधी भारत के कौन से प्रधानमंत्री थे ?
राजीव गांधी भारत के छठे प्रधानमंत्री थे।
2. राजीव गांधी का जन्म कब और कहां हुआ था?
देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बॉम्बे (मुंबई) में हुआ था।
3. राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री कब बने थे ?
राजीव गांधी अपनी मां इंदिरा गांधी की निधन के बाद अक्टूबर 1984 में 40 साल की आयु में देश के प्रधानमंत्री बने थे।
4. क्यों मनाया जाता है 'सद्भावना दिवस' ?
राजीव गांधी की विरासत, सद्भाव और तरक्की से जुड़े भारत के उनके सपने का सम्मान करने के लिए 'सद्भावना दिवस' की शुरुआत की गई थी।
ये भी पढ़ेंः- सेना और केंद्रीय गृह मंत्री पर विवादित टिप्पणी: सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
पुणे में MPSC छात्रों का आंदोलन तेज, समर्थन में उतरेंगे राहुल गांधी
2026-10-04
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच
2026-10-04
-
नोमैडिक एलीफेंट-2026 का समापन भारत-मंगोलिया ने दिखाया युद्धकौशल
2026-10-04
-
AIME 2026: INS सह्याद्रि और INS कुलिश ने किया अभ्यास
2026-10-03
-
मुंबई प्रदर्शन में नाबालिगों की भागीदारी पर NHRC सख्त, भेजा नोटिस
2026-10-03
-
मप्र के हर संभाग में बनाएं फिट फैसिलिटी सेंटर, ग्वालियर-चंबल संभाग में एक भी शासकीय बालिकागृह नहीं
2026-10-03
-
Punjab सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया
2026-10-02
-
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में प्रदर्शन
2026-10-02
-
देशभर में चला स्वच्छता अभियान, राष्ट्रपिता के आदर्शों को अपनाने पर जोर
2026-10-02
-
सागर कवच अभ्यास और समुद्री कुकुंबर बरामदगी
2026-10-02
-
झारखंड के चाईबासा में खेत में मृत पाई गई हथिनी, दोनों दांत काट ले गए तस्कर
2026-10-02
-
PM मोदी ने 'फ्लाईदुबई' के 'हीरो' कैप्टन स्मित मच्छार से की बात
2026-10-02
-
राज्यों में वोटरों को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान
2026-10-02
-
राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
2026-10-02
-
deepotsav से पहले सज जाएगी Ayodhya, परिक्रमा मार्ग की हर चीज आकर्षक
2026-10-02