नेपाल बाढ़ः तीर्थयात्रा पर गए पश्चिम बंगाल के 36 पर्यटकों का पता नहीं, राज्य सरकार ने की पुष्टि
खबर सार :-
नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद पश्चिम बंगाल के 36 लोग लापता हैं। गुरुवार को राज्य सरकार ने कहा कि इन लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। ज्यादातर लोग तीर्थयात्रा करने गए थे।
खबर विस्तार : -
कोलकाता: राज्य सरकार ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद पश्चिम बंगाल के 36 लोग लापता हैं। सरकार ने कहा कि वह लापता लोगों का पता लगाने के लिए भारतीय दूतावास और नेपाली प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है।
राज्य सरकार के अनुसार, लापता पर्यटक पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से हैं। इनमें कोलकाता, सोनारपुर (दक्षिण 24 परगना), बशीरहाट (उत्तर 24 परगना), दुर्गापुर (पश्चिम बर्धमान), तारकेश्वर (हुगली) और सिलीगुड़ी (दार्जिलिंग जिला) के निवासी शामिल हैं। इससे पहले, बुधवार रात से ही लापता लोगों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार लापता और प्रभावित लोगों की सही संख्या की पुष्टि कर रही थी।
लापता लोगों की पुष्टि कर रही सरकार
एक बयान में सरकार ने कहा, "पश्चिम बंगाल सरकार काठमांडू में भारतीय दूतावास और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से संपर्क में है। पश्चिम बंगाल से लापता और प्रभावित लोगों की सही संख्या की पुष्टि की जा रही है। फंसे हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और राहत व बचाव कार्यों में तेज़ी लाने के लिए रियल-टाइम में निगरानी की जा रही है।" दक्षिण कोलकाता में पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय (भवानी भवन) में एक खास कंट्रोल रूम भी बनाया गया है और दो स्पेशल हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
तीर्थयात्रा करने गए थे ज्यादातर लोग
सूत्रों के अनुसार, लापता 36 लोगों में से ज्यादातर लोग तीर्थयात्रियों के एक समूह का हिस्सा हैं, जो कोलकाता स्थित एक टूर ऑपरेटर के जरिए नेपाल गए थे। इस समूह में टूर एजेंसी के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। कोलकाता स्थित टूर एजेंसी 'चलो जाई' के संस्थापक दिब्यज्योति बसु ने बताया कि एजेंसी का बुधवार से ही पूरे समूह से संपर्क टूट गया है। इस बीच, लापता पर्यटकों के परिवार वाले अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी लेने के लिए काठमांडू जाना शुरू कर चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः- नेपाल में बाढ़ के बाद हालत गंभीर, 403 पर्यटक लापता; महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
तमिलनाडु के 21 नागरिक बचाए गए
नेपाल के तिमुरे से 21 भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की और बचाए गए लोगों की सूची जारी की। MEA के अनुसार, बचाए गए भारतीयों की यह सूची 27 अगस्त, 2026 को दोपहर 1:00 बजे तक की स्थिति के आधार पर है। इस बीच, गुरुवार को MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "नेपाल में 288 भारतीयों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इनमें से 73 लोग त्रिशूली-1 पावर प्रोजेक्ट में काम करते हैं। अब तक 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इसके अलावा, तिब्बत में फंसे लगभग 200 भारतीयों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।"
PM मोदी ने दिया मदद का भरोसा
विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए भारत हर संभव सहायता देना जारी रखेगा। नेपाल के अनुरोध पर, भारत राहत सामग्री और बेली ब्रिज भेज रहा है। विदेश मंत्रालय ने 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया है। काठमांडू और बीजिंग में भारतीय दूतावासों में चौबीसों घंटे चलने वाली हेल्पलाइन भी शुरू की गई हैं। जयसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से फोन पर बात करके शोक व्यक्त किया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बुधवार सुबह नेपाल-तिब्बत सीमा पर आए अचानक बाढ़ (फ़्लैश फ़्लड) से मरने वालों की संख्या 270 हो गई है। नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।
मृतकों की संख्या 270 पहुंची
रासुवा के भोटेकोशी इलाके में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या 270 हो गई है। नेपाल पुलिस के अनुसार, सबसे ज्यादा शव 108 चितवन में मिले। इसी तरह, पूर्वी नवलपरासी में 62, पश्चिमी नवलपरासी में 15 और धाडिंग में 27 शव मिले। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, गोरखा (20), नुवाकोट (12), तनहुन (9) और रासुवा (17) में भी शव बरामद किए गए। नेपाल पुलिस ने बताया कि अभी 52 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है: 26 त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में, 20 ट्रॉमा सेंटर में, 2 बीर हॉस्पिटल में, 2 नॉर्विक हॉस्पिटल में, 1 मनमोहन हॉस्पिटल में और 1 व्यक्ति का वीरेंद्र मिलिट्री हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ेंः- नेपाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकाॅप्टर से पहुंचाई जा रही राहत सामग्री, 123 लोगों को सुरक्षित निकाला
अन्य प्रमुख खबरें
-
अयोध्या में टूटा भक्तों के पहुंचने का रिकॉर्ड, व्यापार भी हर साल से ज्यादा
2026-11-25
-
विदेशी यात्रा से रोके जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सौरव दास
2026-11-25
-
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत
2026-11-25
-
कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या से प्रयागराज तक उमड़ा आस्था का जनसैलाब
2026-11-24
-
13 दिवसीय कार्यक्रम के साथ छयगांव चंपकनगर सार्वजानिक रास महोत्सव की तैयारी पूरी
2026-11-24
-
Madurai: तिरुपरनकुंद्रम में सुरक्षा कड़ी, 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
2026-11-24
-
कर्नाटक में हाथियों की हो रही ड्रोन से निगरानी, सात गांवों के स्कूल-कालेज बंद
2026-11-23
-
इतिहास और भूगोल आधारित एमपी में पहली लैब, लाखों साल पुरानी वस्तु की मिलेगी जानकारी
2026-11-23
-
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपस्तंभ पर दीपम जलाने को लेकर हलचल तेज
2026-11-23
-
वैकुंठ चतुर्दशी पर नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई
2026-11-23
-
एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन: 5 हेल्थ कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड!
2026-11-23
-
रायपुर में खारुन नदी के तट पर कार्तिक पुन्नी मेले का आगाज, महादेवघाट में 24 नवंबर को होगा आयोजन
2026-11-23
-
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मिला खास तोहफा
2026-11-23
-
सैकडों फुट ऊंचाई पर पहुंचने लगे हैं श्रद्धालु, कल होगा भव्य धार्मिक अनुष्ठान
2026-11-23
-
PM मोदी और बालेंद्र शाह आज सरयू-कमला एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
2026-11-23