Monsoon Update: केरल में जल्द दस्तक देगा दक्षिण-पश्चिम मानसून, तमिलनाडु के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
खबर सार :-
Monsoon Update: मौसम विभाग ने तमिलनाडु के 16 जिलों में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य में बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। गुरुवार तक केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने की संभावना है।
खबर विस्तार : -
चेन्नई: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार और गुरुवार के लिए तमिलनाडु के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई हिस्सों में पहले से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे बाढ़, बिजली आपूर्ति में व्यवधान, संपत्ति की क्षति और लोगों के घायल होने जैसी घटनाएं हो रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में कोयंबटूर, नीलगिरी, थेनी, तिरुप्पुर, तिरुनेलवेली, तेनकासी, दिंडीगुल, कन्याकुमारी, इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट और तिरुवनमलाई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने यह भी कहा है कि गुरुवार को केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब मंगलवार को हुई भारी बारिश ने तमिलनाडु के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
अस्पताल में भरा पानी, मरीजों को परेशानी
नमक्कल जिले के रासीपुरम में, पुराने बस स्टैंड के पास स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में बारिश का पानी भर गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को घुटनों तक गहरे पानी में चलना पड़ा। नए बस स्टैंड के पास के बाजार क्षेत्र में जलभराव की सूचना मिली, जिससे व्यावसायिक गतिविधियां बाधित हुईं।
अंबूर, अलंगुकुप्पम और पेरियानकुप्पम में ओलावृष्टि
तिरुप्पत्तूर जिले में अंबूर, अलंगुकुप्पम और पेरियानकुप्पम में ओलावृष्टि दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। विनमंगलम में नागलम्मन मंदिर के पास एक घर पर पूवरसु का पेड़ गिर गया, जबकि एक विशाल बरगद का पेड़ दंडू मरियम्मन मंदिर पर गिर पड़ा।
मेलनगर गांव में बस पर गिरा पेड़, कई घायल
तिरुवनमलाई जिले में अरानी, सावूर, कुन्नाथुर और कामाक्कुर में तीन घंटे से अधिक समय तक भारी बारिश हुई, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई और जनजीवन प्रभावित हुआ। मेलनगर गांव में एक चलती मिनी-बस पर इमली का पेड़ गिर गया, जिससे चालक सहित 10 से अधिक यात्री घायल हो गए।
कई इलाकों में सड़कें जलमग्न, बिजली गुल
तिरुप्पुर, इरोड, करूर, तिरुचिरापल्ली, मदुरै, शिवगंगा और दिंडीगुल जिलों में भी भारी बारिश दर्ज की गई। कई सड़कें जलमग्न हो गईं और मदुरै के कुछ हिस्सों—जैसे मट्टुथावानी, पेरियार बस स्टैंड, सिम्मक्कल, मेलुर, तिरुमंगलम और हवाई अड्डे के इलाके में बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
कोडाइकनाल में छाया कोहरा, हल्की बारिश
हिल स्टेशन कोडाइकनाल में शाम के समय अचानक घना कोहरा छा गया, जिसके साथ हल्की बारिश भी हुई। कई इलाकों में विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई, जिससे दिन के समय भी रात जैसा माहौल बन गया। चेन्नई के लिए मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ेंः-Weather Update: तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
अन्य प्रमुख खबरें
-
बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं श्रद्धालु, आधे पास जिले के लिए-आधे में पूरा राज्य
2026-11-22
-
दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह
2026-11-22
-
Kutch road Accident : गुजरात के कच्छ में ट्रक-कार की टक्कर में 7 की मौत
2026-11-22
-
NCC स्थापना दिवस आज, कई नेताओं ने कैडेटों को दी शुभकामनाएं
2026-11-22
-
कोटा में सड़क हादसा, महाराष्ट्र के एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत
2026-11-22
-
किसानों की मजबूती के बिना विकसित भारत 2047 का संकल्प अधूराः भागीरथ चौधरी
2026-11-21
-
Bharat-Mandapam में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी छटा
2026-11-21
-
नीट पेपर लीक मामले में कोर्ट ने 14 आरोपियों पर आरोप तय किया
2026-11-21
-
पहाड़ी क्षेत्रों में चलेंगी डीजल बसें, कम सवारियों वाले रूट पर मिलेंगी मिनी बस
2026-11-21
-
PM मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात ! 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन
2026-11-21
-
वेतनभोगी कर्मियों का ध्यान इनकम टैक्स से जुड़े जरूरी मामलों पर
2026-11-21
-
सड़क हादसों में सात की मौत, Barabanki-Noida में वाहन टकराए
2026-11-21
-
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी ठंड, प्रदूषण का स्तर कई इलाकों में 300 पार
2026-11-21
-
मां को पुष्प अर्पित कर योगी ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन के लिए लगा तांता
2026-11-20
-
Gaushala में उड़ा दीं मानवता की धज्जियां, Government का दिया चारा-पानी डकार गए
2026-11-20