मानखुर्द में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान गिरने से सात लोगों की मौत
खबर सार :-
मानखुर्द के मंडाला जनता नगर में रविवार को रात करीब नौ बजे एक तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान बगल के मकान पर गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और छह बच्चे शामिल हैं।
खबर विस्तार : -
मुंबई। मानखुर्द के मंडाला जनता नगर में रविवार को रात करीब नौ बजे एक तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान बगल के मकान पर गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और छह बच्चे शामिल हैं। इस घटना में मलवे में एक व्यक्ति की दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है, जिसकी तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कर रही है। मानखुर्द पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की छानबीन कर रही है। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आज मंडाला जनता नगर में स्थित एक चाल में एक तीन मंजिला मकान का निर्माण कार्य किया गया था।
दिन भर हो रही बारिश की वजह से यह निर्माणाधीन मकान रात करीब नौ बजे अचानक बगल के मकान पर गिर गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है और एक की तलाश की जा रही है। इस घटना की गहन छानबीन जारी है। मुंबई नगर निगम की महापौर रीतू तावड़े ने बताया कि यह घटना बहुत ही दुखद है। इस घटना में अवैध निर्माण बगल के मकान पर गिर गया। इससे बगल वाले मकान में एक महिला और उसके तीन बच्चे इसके साथ ही पड़ोस के तीन बच्चों निर्माणाधीन मकान में दब गए। इन सभी को तत्काल मलवे से निकालकर पांच लोगों को शताब्दी अस्पताल और दो को राजावाड़ी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन दोनों अस्पतालों में डॉक्टरों ने इन सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मकान कलेक्टर की जमीन पर अवैध तरीके से बनाया गया
रीतू तावड़े ने बताया कि घटनास्थल पर मुंबई नगर निगम की टीम, फायर ब्रिगेड की टीम राहत और बचाव कार्य कर रही है। महापौर ने बताया कि गिरा हुआ मकान कलेक्टर की जमीन पर अवैध तरीके से बनाया गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और स्थानीय पार्षद नवनाथ बन ने बताया कि इस घटना में अब तक छह लोगों को निर्माणाधीन मकान पूरी तरह से अवैध था। यहां गली काफी संकरी होने से एंबुलेंस पहुंचने में दिक्कत महसूस हो रही थी। घटनास्थल पर मलवे में और लोगों के दबे होने की आशंका है, इसलिए सावधानी से मलवे की छानबीन की जा रही है। मौके पर एनडीआरएफ और मुंबई नगर निगम की टीम के साथ पुलिस टीम काम कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
अजमेरः ढोल की थाप पर ऊंटों ने लगाए ठुमके, लंगड़ी टांग में अर्जेंटीना की माया ने मारी बाजी
2026-11-18
-
vb-g-ram-ji अधिनियम होगा सख्त, जवाबदेही के लिए लोकपाल Act लागू
2026-11-18
-
चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर ओडिशा में अलर्ट, बीच पर्यटन पर रोक
2026-11-18
-
तीरथ राम’ और ‘दुर्योधन’ पर विशेषज्ञ हुए सवार, 19 लोगों का कातिल कबरा कान को किया बेहोश
2026-11-18
-
Cyclonic Akvan: 145 की स्पीड से तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान 'अकवान' !
2026-11-18
-
पीएम मोदी ने मनीला में भेंट किए भारतीय कला के अनमोल तोहफे
2026-11-18
-
विद्यार्थियों को गांधीसागर घुमाएगी एमपी सरकार, कैबिनेट होगी साथ
2026-11-17
-
नीति आयोग का मेगा प्लानः 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
2026-11-17
-
सुप्रीम कोर्ट में दुष्कर्म के मामले में आसाराम की याचिका पर सुनवाई टली
2026-11-17
-
एक योग जो बढ़ाए आंतरिक शक्ति, कम लोगों को है जानकारी
2026-11-17
-
हजारीबाग में सड़क हादसे में युवक की मौत पर आक्रोश, मुआवजे की मांग कर लगाया जाम
2026-11-17
-
बंगाल की खाड़ी में तूफान ‘अकवन’ सक्रिय, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
2026-11-17
-
जिलों को जोड़ती है कानपुर एक्सप्रेस, श्रमिकों-व्यापारियों व विद्यार्थियों को होगा लाभ
2026-11-16
-
बस्तर में ट्रकों के पहिए थमे, ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित
2026-11-16
-
Kulgam Encocunter: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर
2026-11-16