राजस्थानः जेडीए का न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण-विरोधी अभियान शुरू, रेंज में 260 मकान-दुकान
खबर सार :-
जयपुर, जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से सोमवार को न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण-विरोधी अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का असर 260 घरों और दुकानों पर दिखाई देखा। प्रशासन का कहना है कि इनके अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जाएगी।
खबर विस्तार : -
राजस्थान: जयपुर से करीब जेडीए का न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण-विरोधी अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान को बहुत तेजी के साथ चलाया जाना है। गुर्जर की थड़ी चौराहे से सोडाला तक तोड़फोड़ को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। अभियान ज्यादा प्रभावित स्थान में तीन किमी दूर तक चलाने का निर्णय किया गया है।
गिराए जाएंगे जद में आए अवैध निर्माण
जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से सोमवार को न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण-विरोधी अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि इस अभियान का असर 260 घरों और दुकानों पर दिखाई देखा। प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। उसका कहना है कि कार्रवाई अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की जा रही है। जो भी निर्माण जद में आएगा, उसको गिरा दिया जाएगा। यह अभियान करीब तीन किलोमीटर दूर तक चलाया जाना है।
इसकी शुरूआत कर दी गई है। जेडीए की ओर से कार्रवाई में गुर्जर की थड़ी चौराहे से सोडाला तक लगभग तीन किलोमीटर में अवैध निर्माण हैं। अभी एक किलोमीटर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में दुकान और मकान आए हैं। अभियान का मुख्य कारण है कि यहां पर सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है। अतिक्रमण दोनों ओर से किया गया है। सड़क को 100 फीट चौड़ा होना है, लेकिन अतिक्रमण और अवैध निर्माण के कारण इसकी असल चौड़ाई घटकर लगभग 40 से 60 फीट रह गई है।
चालीस फीट की जगह पर कब्जेदार काबिज
अनुमान लगाना कितना आसान है। करीब 40 या इससे अधिक रेंज में लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रमण की कार्रवाई के लिए राजस्थान हाईकोर्ट ने एक आदेश दिया था। बता दें कि कोर्ट ने सरकार पर नाराजगी जताई थी। कहा था कि सड़कों पर अतिक्रमण के कारण चलना मुश्किल हो रहा है। कोर्ट के उसी आदेश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। जेडीए को 6 अक्टूबर तक कोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट सौंपनी हैै।
कार्रवाई से पहले अतिक्रमण संबंधी दी थी नोटिस
इसलिए वह समय सीमा से पहले पहचाने गए अतिक्रमणों को हटाने का काम कर रहा है। तोड़फोड़ अभियान शुरू होने के साथ ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस क्षेत्र में लोगों का शोरशराबा बढ़ गया है। इसीलिये यहां अतिरिक्त पुलिस बढ़ाई गई है। जबकि तोडफोड़ के समय इन्यू सांगानेर रोड पर गुर्जर की थड़ी से संजीवनी अस्पताल तक आवागमन बंद किया गया है।
इस जगह को बंद करने की जरूरत पर प्रशासन ने बताया कि यहां से निकलने वाले वाहनो को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया गया है। यह अभियान चलाने से पहले ही अतिक्रमण संबंधी नोटिस जेडीए ने पहले ही प्रॉपर्टी मालिकों को दिए थे। इस क्षेत्र में कई व्यापारियों और निवासियों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था। कुछ लोगों ने कार्रवाई की जानकारी मिलते ही अपनी दुकान व घर खाली करना शुरू कर दिया।
व्यापारियों ने दुकान नहीं तोड़ने की मांग की
य़द्यपि कुछ व्यापारिक संगठनों का कहना है कि त्योहारों के समय यह कार्रवाई की जा रही है। इससे उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ेगा। उनके हाथ से रोजी छीनी जा रही है। व्यापारी संगठनों ने सड़क चौड़ी करने की कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया हैं। वहीं प्रशासन ने उनके दबाव में नहीं आने का निर्देश दिया है। सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्रवाई स्थल पर व्यापारी पहुंचे और उन्होंने जेडीए ऑपरेशन में मौजूद अफसरों से मुलाकात की। व्यापारियों ने दुकान नहीं तोड़ने की मांग की।
जब जेडीए का ऑपरेशन शुरू हुआ, उस समय सिविल लाइंस के विधायक गोपाल शर्मा अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। लोगों ने अपनी परेशानी उनके सामने भी रखी। इस पर गोपाल शर्मा ने कहा कि सोमवार की कार्रवाई गुर्जर की थड़ी से लगभग एक किलोमीटर तक सड़क की सीमा में फैले अतिक्रमण को हटाने पर केंद्रित थी। कार्रवाई रात और दिन दोनों समय में की जा रही है।
जो मकान दुकान खाली हो रहे हैं, पहले उनको तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा सड़की सीमा के अंदर वाले निर्माण ही तोड़े जा रहे हैं। सड़क पर आधी जगह के करीब लोगों का कब्जा है। आधी में दोनों ओर के लोग निकलते हैं। विधायक ने कहा कि पहले जेडीए ने अपनी मनमानी की, लेकिन उसका विरोध किया गया। जहां भी गलत काम करेंगे, मुख्यमंत्री तक उसकी शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शहरी विकास एवं आवास मंत्री झाबर सिंह खर्रा तक उनकी आपत्तियां पहुंचा दी हैं।
यह भी पढ़ेंः PTI का इस्लामाबाद लॉन्ग मार्च आज, सरकार नहीं मना पाई विपक्ष को
अन्य प्रमुख खबरें
-
ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का इनकार
2026-10-05
-
आईआईटी गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने विकसित की नई जल उपचार प्रणाली
2026-10-05
-
भारत और स्विट्जरलैंड का व्यापक क्षेत्रों में सहयोग होगा और मजबूत
2026-10-05
-
गुरु नानक देव ज्योति-ज्योत दिवस: नेताओं ने किया नमन
2026-10-05
-
पुणे में MPSC छात्रों का आंदोलन तेज, समर्थन में उतरेंगे राहुल गांधी
2026-10-04
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच
2026-10-04
-
नोमैडिक एलीफेंट-2026 का समापन भारत-मंगोलिया ने दिखाया युद्धकौशल
2026-10-04
-
AIME 2026: INS सह्याद्रि और INS कुलिश ने किया अभ्यास
2026-10-03
-
मुंबई प्रदर्शन में नाबालिगों की भागीदारी पर NHRC सख्त, भेजा नोटिस
2026-10-03
-
मप्र के हर संभाग में बनाएं फिट फैसिलिटी सेंटर, ग्वालियर-चंबल संभाग में एक भी शासकीय बालिकागृह नहीं
2026-10-03
-
Punjab सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया
2026-10-02
-
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में प्रदर्शन
2026-10-02
-
देशभर में चला स्वच्छता अभियान, राष्ट्रपिता के आदर्शों को अपनाने पर जोर
2026-10-02
-
सागर कवच अभ्यास और समुद्री कुकुंबर बरामदगी
2026-10-02
-
झारखंड के चाईबासा में खेत में मृत पाई गई हथिनी, दोनों दांत काट ले गए तस्कर
2026-10-02