दूसरे साल फिर गूंजेंगी वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनें, आयोजकों ने की बड़ी संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील
खबर सार :-
प्रयागराज, भारतीय वायु सेना के प्रतिष्ठित नं. 4 एयर फोर्स बैंड की विशेष संगीत संध्या का आनंद इस बार भी उठाने का मौका मिलेगा। 15 अगस्त को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शाम करीब साढ़े छह बजे से प्रस्तुतियों का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजकों ने बड़ी संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की है।
खबर विस्तार : -
प्रयागराज, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार भी भारतीय वायु सेना के प्रतिष्ठित नं. 4 एयर फोर्स बैंड की विशेष संगीत संध्या का आनंद उठाने का मौका हर कोई उठा सकेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में होगा। शाम करीब साढ़े छह बजे से प्रस्तुतियों का शुभारंभ किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम को देखने सुनने का अवसर हर कोई पा सकता है। कार्यक्रम निःशुल्क रहेगा। यह आयोजन लगातार दूसरी बार हो रहा है। पार्क में सैन्य धुनों, देशभक्ति गीतों, भारतीय मधुर धुनों और लोकप्रिय संगीत का आकर्षक संगम देखने और सुनने को मिलेगा। गुरुवार को रक्षा मंत्रालय, प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी एवं प्रवक्ता विंग कमांडर देबार्थो धर ने मीडिया को यह जानकारी दी है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि एयर फोर्स स्टेशन बमरौली की ओर से इस विशेष संगीत कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में हलचल: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने छेड़ा 'जंतर-मंतर सीजन-2' का राग
नं. 4 एयर फोर्स बैंड की स्थापना 1960 में हुई
नं. 4 एयर फोर्स बैंड की स्थापना 1960 के दशक में हुई थी। शुरूआत में इसे एयर फोर्स बैरकपुर की 6 विंग में स्थापित किया गया था। इसके बाद 1973 से यह बैंड एयर फोर्स स्टेशन प्रयागराज के बमरौली में स्थित है।
कई देशों में किया भारत का प्रतिनिधित्व
दक्ष एयर वारियर्स इस बैंड में विभिन्न वाद्य यंत्रों को संभालते हैं। इनमें ब्रास, वुडविंड, रीड, स्ट्रिंग, इलेक्ट्रॉनिक और परकशन वाद्य यंत्र बड़े मनभावन अंदाज में सुनाई पड़ते हैं। बैंड की प्रस्तुतियों में पारंपरिक सैन्य धुनों के साथ लोकप्रिय संगीत, भारतीय राग और आधुनिक संगीत का सुंदर समन्वय रहता है। नं. 4 एयर फोर्स बैंड ने देश-विदेश में अनेक प्रतिष्ठित आयोजनों में अपना हुनर दिखाया है। यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, इटली, जर्मनी, मलेशिया, उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, सिंगापुर, थाईलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश आदि में बैंड ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इसने अंतरराष्ट्रीय सैन्य संगीत समारोहों में भी देश का नाम रोशन किया है।
कई मौके पर दीं महत्वपूर्ण प्रस्तुतियां
देश में यह बैंड राष्ट्रपति मानक समारोह, गार्ड ऑफ ऑनर, पदभार ग्रहण एवं हस्तांतरण परेड, गणतंत्र दिवस, सामाजिक संध्याओं तथा बीटिंग रिट्रीट जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर अपनी प्रस्तुति दे चुका है। कर्तव्य पथ पर भी बैंड की प्रस्तुति भारतीय सैन्य परंपरा का हिस्सा रही है।
पिछले वर्ष भी गूंज उठी थी सैन्य धुनें
अगस्त 2025 में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नं. 4 एयर फोर्स बैंड ने विशेष संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में सैन्य धुनों, देशभक्ति गीतों और मधुर संगीत की प्रस्तुति की थी। इस दौरान पार्क सैन्य धुनों से गूंजने लगा था।
आम नागरिकों के बीच जुड़ाव का होगा प्रयास
15 अगस्त को संगीत संध्या के माध्यम से भारतीय वायु सेना और आम नागरिकों के बीच जुड़ाव को और मजबूती दी जाएगी। आयोजकों ने प्रयागराज के नागरिकों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस विशेष संगीत संध्या का आनंद लेने पिछले साल भी दूर-दूर से लोग आए थे।
दो शताब्दियों के इतिहास की याद दिलाता
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण क्षण का स्मरण कराता है। दो शताब्दियों से अधिक के ब्रिटिश उपनिवेशवाद से मुक्त भारत। यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों के अथक संघर्ष, बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। यह भारत के नागरिकों में देशभक्ति की गहरी भावना का संचार करता है।
पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता
स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। इस पूरे देश में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य आकर्षण ऐतिहासिक लाल है। पूरे देश में स्कूलों, कॉलेजों और कार्यस्थलों पर ध्वजारोहण होते हैं। यह उत्सव का दिन है। इसमें भारत की विरासत और इतिहास पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी आयात पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ, भारत और चीन समेत पांच देश निशाने पर
अन्य प्रमुख खबरें
-
अमित शाह ने एशियाटिक सोसायटी में भारतीय ज्ञान परंपरा और इंडोलॉजी पर रखे विचार
2026-09-13
-
अनवर इब्राहिम से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की नाश्ते पर मुलाकात
2026-09-13
-
देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्साह, कई राज्यों में मनाया जाता है त्योहार
2026-09-12
-
BRICS Delhi Declaration: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का आह्वान
2026-09-12
-
मोदी ने भारत को दिलाई ताकतवर देश की छवि, योगी आदित्यनाथ
2026-09-12
-
BRICS Summit के लिए 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
2026-09-12
-
BRICS Business Forum में PM मोदी ने बताया UPI का प्रभाव
2026-09-11
-
तेजी से बढ़ रही देश की बिजली मांग, एक दशक में हुई दोगुनी डिमांड
2026-09-11
-
हर 18 साल के नागरिक को मतदाता बनाने का लक्ष्यः CEC ज्ञानेश कुमार
2026-09-11
-
देशभर की बैंकों में हड़ताल, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग
2026-09-11
-
BRICS Summit 2026 को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद
2026-09-11
-
मौसम ने फिर ली करवट, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी
2026-09-11
-
इसरो ने किया 220केएन थ्रस्ट पर सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल हॉट टेस्ट
2026-09-10
-
नेपाल बाढ़ में लापता लोगों की तलाश तेज, 29 परिवारों से लिए DNA सैंपल
2026-09-10
-
भारत रत्न सीएनआर राव को नोटिस, एसआईआर में Prof की जगह Proff मिला
2026-09-09