पहलगाम के बाद पुंछ को दहलाने की थी साजिश ! सेना ने किया नाकाम, भारी मात्रा में IED बरामद
खबर सार :-
India-Pakistan Tensions: आतंकियों के निशाने पर इस बार पुंछ था, लेकिन सेना की सतर्कता के चलते आतंकियों की साजिश नाकाम कर दिया। रविवार देर रात सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन में पुंछ जिले के सुरनकोट के जंगलों में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया।
खबर विस्तार : -
India-Pakistan Tensions: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना, पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने दक्षिण कश्मीर के घने जंगलों और आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी है। वीडियो सर्विलांस और ड्रोन के जरिए आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसी बीच में सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।
India-Pak War: पहलगाम के बाद आतंकियों के निशाने पर था पुंछ
दरअसल इस बार आतंकियों के निशाने पर पुंछ था, लेकिन सेना की सतर्कता के चलते आतंकियों की साजिश नाकाम हो गई। रविवार देर रात सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन में पुंछ जिले के सुरनकोट के जंगलों में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए 5 IED, 3 IED टिफिन बॉक्स और 2 स्टील की बाल्टियां बरामद की हैं। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने संचार उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इस सामग्री को जब्त कर लिया है। जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घाटी में बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए हैं और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की है। आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया है और सैकड़ों आतंकियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह पहलगाम हमले के मद्देनजर आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले तंत्रों को खत्म करने और एक स्पष्ट निवारक संदेश भेजने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।
India-Pak War: भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग, त्राल, सोपोर, बारामुल्ला, बांदीपोरा, पुंछ और कुपवाड़ा जैसे प्रमुख इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं। वहीं भारत के एक्शन से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को लगातार 11वें दिन जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। हालांका भारतीय जवानों ने इसका तुरंत और उचित जवाब दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
कटिहार में छठ पर्व की तैयारियां तेज, सड़क से घाट तक होगी मरम्मत
2026-10-30
-
ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के बिना इजाज़त इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
2026-10-30
-
बद्रीनाथ धाम से 6 लोगों को लेकर लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, रेस्क्यू जारी
2026-10-30
-
PM Modi Gujarat visit: पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी
2026-10-30
-
बाहुबली विधायक अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत
2026-10-30
-
बिना बातचीत के बना डाले 37 पिलर, मुआवजा देकर 41 करने हैं तैयार
2026-10-30
-
छह राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ी, देखें शेड्यूल
2026-10-30
-
31 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस? जानें महत्व
2026-10-30
-
दिल्ली-एनसीआर पटाखा बैन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
2026-10-30
-
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की राजेश खन्ना से रिश्ते को मान्यता की मांग
2026-10-29
-
बनासकांठा में 14000 करोड़ से अधिक की परियोजना का पीएम करेंगे शिलान्यास
2026-10-29
-
युद्धक लक्ष्य भेदने के लिए भारत-इंडोनेशिया के जवानों का फायरिंग अभ्यास
2026-10-29
-
आपरेशन सिंदूर के समय दिखा भारत का आतंकवादियों के खिलाफ दृष्टिकोण
2026-10-29
-
आंधी-तूफान से dhamtari बेहाल, हर जगह-हर वर्ग को हुआ नुकसान
2026-10-29
-
भारत और दक्षिण कोरिया की नौसेनाओं के बीच होगा संयुक्त सैन्य अभ्यास
2026-10-28