स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर भेदभाव के आरोप को भारत ने बताया बेबुनियाद, रखा अपना पक्ष
खबर सार :-
सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विसेज के रेगुलेटरी फ्रेमवर्क की निष्पक्षता पर उठे सवाल को लेकर भारत सरकार के संचार मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। संचार मंत्रालय ने कहा है कि उसने सभी टेलीकॉम सेवाओं के लिए, जिसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाएं भी शामिल हैं, एक निष्पक्ष और गैर-भेदभावपूर्ण ऑथराइजेशन फ्रेमवर्क बनाया है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: भारत के सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विसेज के रेगुलेटरी फ्रेमवर्क की निष्पक्षता पर सवाल उठाया जा रहा है। इस बाबत सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सर्कुलेट हो रही है। पोस्ट में कहा जा रहा है कि इसे भेदभावपूर्ण तरीके से लागू किया जा रहा है। इस पर भारत सरकार के संचार मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। संचार मंत्रालय ने कहा है कि उसने सभी टेलीकॉम सेवाओं के लिए, जिसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाएं भी शामिल हैं, एक निष्पक्ष और गैर-भेदभावपूर्ण ऑथराइजेशन फ्रेमवर्क बनाया है।
हर लाइसेंस धारक को सुरक्षा शर्तों का पालन करना अनिवार्य
इसी फ्रेमवर्क के तहत, भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाएं शुरू करने की अपनी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, सरकार ने तीन ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (जीएमपीसीएस) सर्विसेज को टेलीकॉम लाइसेंस दिए हैं। ये लाइसेंस नॉन-जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट ऑर्बिट बेस्ड सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर आधारित हैं। लाइसेंस की शर्तों के अनुसार, हर लाइसेंस धारक को सुरक्षा शर्तों का पालन करना अनिवार्य है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि दी जाने वाली सेवाएं सभी सुरक्षा जरूरतों को पूरा करें, ताकि सभी यूजर्स और उनके डेटा की सुरक्षा बनी रहे।
तीनों लाइसेंस धारकों के लिए चल रहा सुरक्षा मूल्यांकन
संचार मंत्रालय ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत सुरक्षा मूल्यांकन फिलहाल तीनों लाइसेंस धारकों के लिए चल रहा है। जैसे ही किसी लाइसेंस प्राप्त कंपनी के लिए यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, वह स्पेक्ट्रम के आवंटन के अगले चरण की ओर बढ़ सकती है।
फिलहाल तीनों कंपनियां मोटे तौर पर एक ही रेगुलेटरी स्टेज पर हैं। ऐसे में यह कहना कि फ्रेमवर्क या उसका लागू किया जाना अनुचित या भेदभावपूर्ण है, पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत धारणा पर आधारित है।
स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के पोस्ट के बाद आया बयान
बता दें कि मिनिस्ट्री का यह बयान स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के एक पोस्ट के बाद आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनकी सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी स्टारलिंक के भारत प्लान को 'कुछ अमीर लोग' रोक रहे हैं। स्टारलिंक अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स द्वारा चलाई जाने वाली एक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है। इसके मालिक एलन मस्क हैं। परंपरागत सैटेलाइट इंटरनेट बहुत ऊंचाई पर होते हैं, लेकिन स्टारलिंक के हजारों छोटे सैटेलाइट पृथ्वी से काफी कम ऊंचाई (करीब 500-550 किमी) पर चक्कर लगाते हैं। कम ऊंचाई पर होने के कारण डेटा तेजी से ट्रांसफर होता है और इंटरनेट की स्पीड अच्छी मिलती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं श्रद्धालु, आधे पास जिले के लिए-आधे में पूरा राज्य
2026-11-22
-
दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह
2026-11-22
-
Kutch road Accident : गुजरात के कच्छ में ट्रक-कार की टक्कर में 7 की मौत
2026-11-22
-
NCC स्थापना दिवस आज, कई नेताओं ने कैडेटों को दी शुभकामनाएं
2026-11-22
-
कोटा में सड़क हादसा, महाराष्ट्र के एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत
2026-11-22
-
किसानों की मजबूती के बिना विकसित भारत 2047 का संकल्प अधूराः भागीरथ चौधरी
2026-11-21
-
Bharat-Mandapam में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी छटा
2026-11-21
-
नीट पेपर लीक मामले में कोर्ट ने 14 आरोपियों पर आरोप तय किया
2026-11-21
-
पहाड़ी क्षेत्रों में चलेंगी डीजल बसें, कम सवारियों वाले रूट पर मिलेंगी मिनी बस
2026-11-21
-
PM मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात ! 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन
2026-11-21
-
वेतनभोगी कर्मियों का ध्यान इनकम टैक्स से जुड़े जरूरी मामलों पर
2026-11-21
-
सड़क हादसों में सात की मौत, Barabanki-Noida में वाहन टकराए
2026-11-21
-
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी ठंड, प्रदूषण का स्तर कई इलाकों में 300 पार
2026-11-21
-
मां को पुष्प अर्पित कर योगी ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन के लिए लगा तांता
2026-11-20
-
Gaushala में उड़ा दीं मानवता की धज्जियां, Government का दिया चारा-पानी डकार गए
2026-11-20