IMD Weather Update: पूर्वी यूपी में अगले 3 दिन भीषण लू का अलर्ट, देश के इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
खबर सार :-
IMD Weather Update: देशभर में मौसम को लेकर आईएमडी ने नया पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार पूर्वी भारत में बारिश की संभावना है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देशभर के मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों तक भीषण लू का असर बना रह सकता है।
वहीं, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मानसून के कई नए क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार को दोपहर एवं शाम के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 29 जून को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा, हालांकि हवाओं की गति कुछ कम हो सकती है। शुक्रवार के लिए भी विभाग ने हल्की बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया था, लेकिन दिनभर उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली।
कई राज्यों में आगे बढ़ेगा मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के शेष हिस्सों तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ अन्य इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में इस सप्ताह व्यापक स्तर पर भारी बारिश होगी। 27 से 29 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इन क्षेत्रों में अगले छह दिनों तक 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
इन राज्यों में बारिश, पूर्वी यूपी में लू का खतरा
आईएमडी के अनुसार, 27 से 30 जून के बीच हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में 27 से 29 जून तक वर्षा का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में 27 जून से 2 जुलाई तक बारिश के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 जून से 2 जुलाई के बीच वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 27 और 28 जून को लू चल सकती है, जबकि 27 जून को कहीं-कहीं भीषण लू पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा में भी 27 जून को गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है।
तापमान में भी होगा बदलाव
आईएमडी के अनुसार, महाराष्ट्र में 29 जून तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद इसमें कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मध्य भारत में 28 और 29 जून के दौरान तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि इसके बाद इतनी ही गिरावट आने की संभावना है। वहीं, देश के अधिकांश अन्य हिस्सों में 2 जुलाई तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
ये भी पढ़ें.... मानसून से पहले हाई अलर्ट: नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा और गुणवत्ता बढ़ाने के दिए सख्त निर्देश
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहार में SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में 'गठबंधन' का जोरदार प्रदर्शन
2026-10-08
-
वायुसेना ने मनाया 94वां दिवस, भव्य परेड कर लिया देश सेवा का संकल्प
2026-10-08
-
एक दशक में 100 करोड़ पहुंचा भारत का ब्रॉडबैंड उपभोक्ता आधार
2026-10-08
-
5G की रफ्तार से सुशासन तक, भारत में 55 लाख बेस स्टेशन
2026-10-08
-
सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, फ्रेमवर्क निष्पक्ष
2026-10-08
-
रक्षा मंत्रालय की एसओपी से हथियारों-रक्षा उपकरणों का परीक्षण होगा आसान
2026-10-07
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06
-
छोटे उद्योगों को 10 हजार करोड़ का बूस्टर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
2026-10-06
-
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका
2026-10-06
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘सूर्या’, समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार
2026-10-06
-
भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीज तड़पने के लिए विवश, आंदोलन की तैयारी तेज
2026-10-06