कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों न आए, कमजोर कड़ी नहीं बनना हैः वायुसेना प्रमुख
खबर सार :-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना दिवस के मौके पर सेना एवं देश को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वायुसेना का पराक्रम हमें सुरक्षित रखता है। पीएम ने सेना को सलाम किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वायु सेना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, वायुसेना अपना 94वां वायुसेना दिवस मना रही है। इस अवसर पर गुरुवार को गाजियाबाद स्थित हिंडन वायुसेना स्टेशन में भव्य परेड आयोजित की गई। यहां आयोजित कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख एपी सिंह, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन समेत वायु योद्धा और पूर्व वायुसेना की मौजूदगी रही। समारोह में वायुसेना प्रमुख ने सैनिकों को उनके चारित्रिक एवं देशभक्ति का पाइ पढ़ाते हुए जिम्मेदारियों से परिचित कराया।
परेड करने वाले सेनिकों एवं सेना के लोगों के बीच उन्होंने अपना उद्गार व्यक्त किया। कहा वायु सेना प्रमुख ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह ऐसी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि वह आने वाले दिनों में अपनी कमान किसी और को सौंपेंगे।
यह भी पढ़ें : MP में चीतों का तीसरा आवास बना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, सीएम बोले- वन्यजीवों के संरक्षण का मिशन जारी रहेगा
देश की जिम्मेदारी निभाने पर गर्व जताया
सेना में रहकर देश की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस पद की जिम्मेदारी संभालते हुए बड़ी खुशी मिली है। उनकी जिम्मेदारी बहुत ही गर्व करने जैसी रही है। यही हर सैनिक को सोचना चाहिए। समझाते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि कभी भी विषम परिस्थितियों में भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे की सेना को कमजोर किया जा सके। सैनिक कभी भी सेना की कमजोर कड़ी न बन सके। उन्होंने कहा कि हर योद्धा का कर्तव्य है कि वह डटकर परिस्थितियों का सामना करें।
वायु सेवा प्रमुख ने योद्धाओं को चारित्रिक पाठ भी पढ़ाया और कहा कि वायु सेना में ऐसा वातावरण बनाने की जरूरत है जो आपस में सम्मान करें। किसी तरह के भेदभाव को नहीं लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम संगठन की तरह काम करते हैं और संगठन में भेदभाव नहीं होना चाहिए। वायुसेना प्रमुख ने योद्धाओं से कहा कि हमेशा संगठन के हित व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखें। उन्होंने सेना के योद्धाओं को महत्वपूर्ण कड़ी बताया और कहा कि हम सभी के पास कर्तव्य की जिम्मेदारियां हैं।
निजी हित से बढ़कर संगठन पर ध्यान दें सैनिक
हमें उन पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन यह आत्म चिंतन का विषय है कि हम किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अगर हम उचित मार्ग पर चल रहे हैं, तब हम सफलता की ओर जा रहे हैं। योद्धाओं को याद दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में वायुसेना का हित उनके निजी हितों से ऊपर होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने एक सिद्धांत का जिक्र किया और कहा स्वयं से पहले सेवा करनी चाहिए।
इस दौरान वायुसेना प्रमुख ने देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वायु योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देशवासियों का भी धन्यवाद किया ओर कहा कि हम पर भरोसा किया। हमें देश ने जिम्मेदारी दी है। इसलिए हम सभी को धन्यवाद करते करते हैं। वायुसेना प्रमुख ने पश्चिमी वायु कमान, वायु मुख्यालय, हिंडन वायुसेना स्टेशन और आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को भी शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायु सेना की स्थापना हुई थी। इस वर्ष वायु सेना अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है।
पीएम मोदी एवं सीएम योगी ने शुभकामनाएं दीं
भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से बधाई दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक पोस्ट में लिखा है कि भारत को अपने एयर वॉरियर्स पर गर्व है। एयर फोर्स डे पर, हम हमारे आसमान की रक्षा करने के उनके साहस और समर्पण को सलाम करते हैं। इसी दिवस के मौके पर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक पोस्ट कर लिखा कि शानदार मौके पर हमारे आसमान के योद्धाओं को नमन। उन्होंने लिखा है कि इन योद्धाओं की देशभक्ति और पेशेवर काबिलियत आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी शुभकामनाएं देते हुए वीर जवानों को नमन किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर किया गया है। इसमें उन्होंने नभ की अनंत ऊंचाइयों से राष्ट्र की सीमाओं तक शौर्य, सामर्थ्य और संकल्प का पर्याय भारतीय वायु सेना को देश का गौरव बताया है।
यह भी पढ़ें : युवा इतिहासकारों को शोध में प्रमाणिकता और गुणवत्ता पर जोर, हुई महत्वपूर्ण बैठक
अन्य प्रमुख खबरें
-
एक दशक में 100 करोड़ पहुंचा भारत का ब्रॉडबैंड उपभोक्ता आधार
2026-10-08
-
5G की रफ्तार से सुशासन तक, भारत में 55 लाख बेस स्टेशन
2026-10-08
-
सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, फ्रेमवर्क निष्पक्ष
2026-10-08
-
रक्षा मंत्रालय की एसओपी से हथियारों-रक्षा उपकरणों का परीक्षण होगा आसान
2026-10-07
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06
-
छोटे उद्योगों को 10 हजार करोड़ का बूस्टर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
2026-10-06
-
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका
2026-10-06
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘सूर्या’, समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार
2026-10-06
-
भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीज तड़पने के लिए विवश, आंदोलन की तैयारी तेज
2026-10-06
-
पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हो रहा मतदान
2026-10-06
-
Jantar-Mantar पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
2026-10-06