नई दिल्ली : भारतीय सेना ने 23 अक्टूबर 2025 को एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित एक रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे काल्पनिक और गलत बताया है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि सेना प्रमुखों के सम्मेलन में अग्निवीरों की रिटेंशन दर को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया है, लेकिन सेना ने इसे सिरे से नकारा किया है।
भारतीय सेना ने अपनी ओर से स्पष्ट किया कि रिपोर्ट में दिए गए तथ्यों का कोई आधार नहीं है। सेना ने बताया कि कमांडर्स सम्मेलन एक क्लोज्ड-डोर और गोपनीय मंच होता है, जहां केवल अधिकृत जानकारी साझा की जाती है। इसके साथ ही, सेना ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अनधिकृत जानकारी का प्रकाशन अत्यधिक गैर जिम्मेदाराना है। सेना ने मीडिया से सतर्क और जिम्मेदार रिपोर्टिंग की अपील करते हुए कहा कि सभी जानकारियों की सत्यता पहले अधिकृत स्रोतों से सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
अग्निवीर योजना, जो कि भारतीय सेना की अग्निपथ योजना का हिस्सा है, 2022 में लॉन्च की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य सेना की भर्ती प्रणाली में सुधार लाना और सशस्त्र बलों को युवा, चुस्त और अधिक लागत कुशल बनाना है। इस योजना के तहत, 17.5 से 21 वर्ष के युवा केवल चार साल के लिए सेना, नौसेना या वायुसेना में भर्ती होते हैं। इसके बाद, केवल 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी नौकरी मिलती है, जबकि बाकी 75 फीसदी को वित्तीय पैकेज और कौशल प्रमाणपत्र प्रदान कर उन्हें नागरिक जीवन में वापस भेजे जाने का प्रावधान है।
एक प्रतिष्ठित अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि आगामी सेना कमांडर्स सम्मेलन में अग्निवीरों की रिटेंशन दर को 25 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी करने पर चर्चा हो रही है। इसका मतलब यह होता कि पहले 100 में से सिर्फ 25 अग्निवीरों को स्थायी नौकरी मिलती थी, लेकिन अब 100 में से 75 को सेना में स्थायी भर्ती किया जाएगा। हालांकि, सेना ने इस रिपोर्ट को निराधार और भ्रामक बताते हुए पूरी तरह नकार दिया। इसके साथ ही सेना ने मीडिया से जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करने की अपील की।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस