बिलासपुर, घोंघा नदी में बहे तीन बच्चे, मौत, स्कूल से लौट रहे थे
खबर सार :-
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में मातम पसरा है। गांव के तीन मासूम बच्चे नदी में बह गए। यह सभी स्कूल से घर लौट रहे थे।
खबर विस्तार : -
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में गांव के तीन बच्चों की घोंघा नदी के बहाव में आने से मौत हो गई। यह बच्चे नदी पार कर रहे थे। इसी समय वह तेज बहाव की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी पाते ही जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। उसने तलाश अभियान चलाया तो तीनों बच्चों के शव नदी से बरामद हुए हैं। मासूमों की मौत के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, गांव के तीन बच्चे शनिवार की सुबह पढ़ने के लिए स्कूल गए थे। दोपहर बाद वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। उस समय तीन बच्चे एक साथ थे। स्कूल वाले रास्ते पर घोंघा नदी पड़ती है। लौटते समय नदी का पानी संभवतः बढ़ गया था। नदी पार करते समय अचानक तेज बहाव हुआ और इसकी चपेट में बच्चे आ गए।
यह भी पढ़ें : GIMS Staff Nurse Recruitment 2026: स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती, 7 सितंबर तक करें आवेदन
साथ वाले तीनों बच्चे बह गए। यह जानकारी जब परिजनों को हुई तो मानो उनका कलेजा फट गया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे रोज इसी रास्ते से स्कूल आते-जाने थे। यद्यपि एक दूसरा रास्ता भी है। हादसे वाले दिन स्कूल पहुंचने में देरी हो रही थी, इसी के चलते वह नदी वाले रास्ते से गए थे। इसी रास्ते से घर लौट रहे थे। यह रास्ता स्कूल के करीब पड़ता है।
बारिश होने से बढ़ गया था पानी
ग्रामीणों ने पानी में बच्चों के बहने का कारण बताया और कहा कि सुबह जब बच्चे स्कूल गए थे, उस समय घोंघा नदी में पानी काफी कम था। उनके जाने के बाद लगातार बारिश होती रही। इसी के कारण दोपहर बाद नदी का पानी तेजी से बढ़ गया। इसमें लहरें भी उठने लगी थी। इसका बहाव भी काफी तेज हो गया था। उस समय बच्चों को पानी के बढ़ने का ज्यादा अनुभव नहीं था। अचानक वह तेज बहाव में आ गए और हादसे का शिकार हो गए। तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें समडील गांव के रहने वाले 7 वर्षीय मासूम अनमोल जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल सरकारी स्कूल से छुट्टी के बाद नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे।
ग्रामीण ने दी बहने की जानकारी
बच्चों के नदी में बहने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के पास पहुंच गए। जिसे जितनी जानकारी थी, उसका उतना इस्तेमाल किया गया। हालांकि उनको सफलता नहीं मिल सकी। पहले तो अपने स्तर पर बच्चों की तलाश शुरू की, बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रशासन और रेस्क्यू टीम भी जानकारी पाकर मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें : ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी रहेगा, सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकार से मांगा जवाब
बहरहाल, सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। ऑपरेशन के बारे में जांच अधिकारी अविनाश पासवान ने बताया कि लापता बच्चों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम लगाई गई थी। आज तीनों बच्चों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं। उधर, बच्चों के शव मिलने के बाद से समडील गांव में शोक का माहौल है। मासूमों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रशासन कर रहा अपील
उधर बच्चों के बह जाने के बाद से बारिश हो रही है। क्षेत्र की नदी-नालियों में भी पानी भरा हुआ है। नदी का जलस्तर देखते हुए प्रशासन ने अपील की है कि वे जान जोखिम में डालकर नदी, नाले या तेज बहाव वाले रास्तों से न निकलें।
यह भी पढ़ें : हौसले की उड़ान हैं 90 फ़ीसदी दिव्यांग बसंत साहू, रंगों की भी खूब पहचान
अन्य प्रमुख खबरें
-
राजस्थान CET परीक्षा में छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी, दो घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र
2026-11-19
-
UGC NET Exam Schedule: यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी
2026-11-19
-
श्रीश्री रविशंकर के प्रयासों की हुई सराहना, आइकॉनिक टावर का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
2026-11-16
-
NICL Recruitment: एनआईसीएल में अप्रेंटिस के 200 पदों पर निकली भर्ती
2026-11-04
-
तमिलनाडु सरकार ने किया नीट का विरोध, विकल्प के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव
2026-11-04
-
परिषदीय विद्यालयों पर योगी की नजर, परीक्षा में टीचर दिखाएं परिणाम
2026-10-29
-
ISRO URSC Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन
2026-10-24
-
LUCKNOW: नई तकनीक Forensic को युवाओं के भविष्य से जोड़ना जरूरी: Yogi-Adityanath
2026-10-24
-
ONGC Recruitment 2026: सीए-सीएमए ट्रेनिंग के 50 पदों पर भर्ती
2026-10-23
-
PM-DAKSH योजना से 1.87 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण, हजारों को नौकरी के ऑफर
2026-10-22
-
त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स की चांदी, एडटेक में मौके 50% बढ़े
2026-10-22
-
डीएम के पास होगी सारी जिम्मेदारी, बच्चों में तार्किक शक्ति का विकास करेंगे
2026-10-21
-
Army Agniveer Rally 2026: 14 नवंबर से भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल
2026-10-17
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15