GIMS Staff Nurse Recruitment 2026: स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती, 7 सितंबर तक करें आवेदन
खबर सार :-
GIMS ने स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 10 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और चयन प्रक्रिया।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः सरकारी संस्थान में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकारी चिकित्सा विज्ञान संस्थान (GIMS), ग्रेटर नोएडा ने नॉन-टीचिंग कैडर में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती अभियान के तहत कुल 100 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
GIMS की ओर से जारी रिक्तियों में सामान्य वर्ग के 40 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 27 पद, अनुसूचित जाति (SC) के 21 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के 2 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 10 पद शामिल हैं।
10 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
स्टाफ नर्स भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर निर्धारित की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता रखते हैं, वे GIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पहले अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। GIMS की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और अन्य सूचनाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
स्टाफ नर्स के लिए क्या है योग्यता?
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग (चार वर्षीय कोर्स) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक), दो वर्षीय कोर्स, करने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। उम्मीदवार का राज्य नर्सिंग काउंसिल या इंडियन नर्सिंग काउंसिल में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना जरूरी है।
जीएनएम योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान, बोर्ड या काउंसिल से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (GNM) में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही राज्य या इंडियन नर्सिंग काउंसिल में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में रजिस्ट्रेशन और निर्धारित अनुभव की शर्त पूरी करनी होगी। जीएनएम उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में दो वर्ष के अनुभव की आवश्यकता बताई गई है।
आयु सीमा
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
CBT के आधार पर होगा चयन
स्टाफ नर्स पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), मेरिट सूची, बायोमेट्रिक एवं दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को संस्थान के निर्धारित वेतनमान और सेवा नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,298 रुपये निर्धारित है, जबकि SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 944 रुपये शुल्क देना होगा। उत्तर प्रदेश के सभी वर्गों के दिव्यांग उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, शुल्क और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन में किसी प्रकार की गलती से बचने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रमाणपत्र पहले से तैयार रखना भी जरूरी है।
यह भी पढ़ेंः-IIP Delhi Recruitment 2026: आईआईपी दिल्ली में 20 पदों पर भर्ती, इस तक होगा ऑफलाइन आवेदन
अन्य प्रमुख खबरें
-
ISRO Recruitment 2026: टेक्निकल असिस्टेंट से फायरमैन तक वैकेंसी
2026-09-12
-
NCRTC Recruitment 2026: युवाओं के लिए नौकरी का मौका, लाखों में सैलरी
2026-09-11
-
बच्चियों के आत्म सम्मान पर सरकारी फोकस, प्रभावी संवाद करेंगे मास्टर ट्रेनर
2026-09-09
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08
-
विश्व साक्षरता दिवस: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
2026-09-08
-
आधार सेवा केंद्र में नौकरी करने का मौक, 12वीं पास के लिए भी मौका
2026-09-07
-
उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मानित, महापौर ने की सराहना
2026-09-05
-
CERC Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-05
-
Teachers Day पर अपने शिक्षक को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
2026-09-05
-
Teachers' Day: 48 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति, 81 को CM योगी
2026-09-05
-
SSC JE Recruitment: कई पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-03
-
IIT Tirupati Recruitment 2026: 13 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
2026-09-01
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27