लखनऊ : सरकारी विभागों में ट्रांसफर-पोस्टिंग में घूसखोरी के आरोप हमेशा से ही लगते रहते हैं। यूपी के स्टाम्प व निबंधन विभाग में गत दिनों हुए तबादलों में लेनदेन के आरोप लगने से हड़कंप मचा हुआ है। उपनिबंधकों और लिपिकों के ट्रांसफर को लेकर मनमानी व घूसखोरी की शिकायतों के बाद सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी तबादले निरस्त कर दिए। इसकी शिकायत सीएम और प्रधानमंत्री कार्यालय तक को भेजी गई थी। जिसके बाद तबादला निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा बीते 13 जून को तीन अलग-अलग पत्रों के जरिए 58 उपनिबंधकों, 29 नव-प्रोन्नत उपनिबंधकों का ट्रांसफर कर तैनाती आदेश जारी किए गए थे। वहीं, 14 जून को जारी एक अन्य आदेश में 114 कनिष्ठ सहायक (लिपिक) का तबादला किया गया था। इन सभी तबादलों में बड़े पैमाने पर अनियमितता और रिश्वतखोरी के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों की शिकायत उच्च लेबल तक पहुंचने के बाद शासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया। प्रमुख सचिव (राजस्व) अमित गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से महानिरीक्षक निबंधन के सभी ट्रांसफर आदेशों को अग्रिम आदेशों तक के लिए निरस्त कर दिया है।
विभागीय सूत्रों की मानें तो पूरे मामले में विभाग के ही दो अपर महानिरीक्षक समेत आधा दर्जन अफसरों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। इसको देखते हुए उक्त मामले की उच्च स्तरीय जांच होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं, शासन स्तर से भी स्पष्ट किया गया है कि जब तक इस प्रकरण की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक किसी का भी तबादला आदेश लागू नहीं किया जाएगा। अब इस कार्रवाई को लेकर विभाग में हलचल मची हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल