Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश (Heavy Rain) से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह करीब 5 बजे से हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में फिलहाल रुक-रुक के बारिश हो रही है। कई इलाकों में दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के पूरी दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि दिल्ली में भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण सड़कों पर अधिक पानी जमा होने से लोगों के वाहन बीच सड़क पर फंस गए। जबकि बड़ी संख्या में लोगों के घरों में पानी घुस गया। ज़्यादातर सड़कें पानी में डूब जाने से आवाजाही प्रभावित हुई। इसके अलावा, आईएमडी ने शुक्रवार यानी स्वतंत्रता दिवस पर हल्की बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। बारिश सुबह साढ़े 8 बजे तक 13.1 मिमी रिकॉर्ड की गई है।
दिल्ली-एनसीआर के अलावा, आईएमडी ने चंडीगढ़, हरियाणा,पंजाब, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। भयंकर बारिश से दिल्ली-NCR के लोगों को जाम की स्थिति से भी जूझना पड़ सकता है। आईएमडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक दिल्ली में 706 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह सामान्य वार्षिक वर्षा 774.4 मिमी के 91 प्रतिशत से ज़्यादा है। इस बीच, आईएमडी ने 17 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उधर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। मचैल माता यात्रा में शामिल कई लोग बह गए। वहीं शिमला के रामपुर इलाके में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। लाहौल-स्पीति और किन्नौर के ऊपरी इलाकों में भी भारी नुकसान की खबर है। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन मौके पर तैनात है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल