मीरजापुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के नेतृत्व में त्रिदिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें पहले दिन सिटी क्लब से घंटाघर तक विभिन्न झांकियों के साथ बड़े धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही शाम को छह बजे नगर की ऐतिहासिक इमारत घंटाघर में ही नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा "मैं सुभाष बोल रहा हूं" कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कलाकारों द्वारा सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित घटनाओं का मंचन किया गया, जिसे बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने सराहा। कलाकारों के मंचन पर खूब तालियां बजीं और वंदे मातरम् तथा भारत माता के जयकारों से पूरा प्रांगण गूंज उठा। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों ने भी देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि "देश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरे देशवासियों में उत्साह का माहौल है। नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा भी त्रिदिवसीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।"
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को शाम छह बजे मुंबई से आए रंगमंच के कलाकार भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही बॉलीवुड कलाकार भी देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसलिए नगर के सम्मानित वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं से अपील है कि इस देशभक्ति कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर देश के इस सबसे बड़े त्योहार में शामिल हों और अपने घरों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य लगाएं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि एवं नितिन विश्वकर्मा, समस्त सभासद, ईओ जी लाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल