Har Ghar Tiranga: पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान-2025 के तहत बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस (79th Independence Day) से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की और इसे क्रांतिकारियों, राष्ट्रीय गौरव, स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया।
लखनऊ के कालिदास मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशभक्ति के संदेश को घर-घर पहुंचाने के आह्वान के अनुरूप चलाया जा रहा है।
सीएम ने आगे कहा पिछले 10 वर्षों में, पीएम मोदी के आह्वान पर, राष्ट्रवाद की यह भावना घर-घर पहुंच रही है और हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम इसे फलते-फूलते देख रहे हैं। हमारा देश स्वतंत्रता के 78 वर्ष पूरे कर रहा है। आजादी के इस अमृत काल में, संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों, राष्ट्रवाद, क्रांतिकारियों और महापुरुषों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना प्रत्येक भारतीय के मन में गहरी होनी चाहिए।
सीएम योगी ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक पदयात्रा नहीं है, बल्कि भारत माता, महान नेताओं, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति भी है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रत्येक गांव, कस्बे और जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ जुड़कर सभी के लिए एक मिसाल कायम कर रही है। उत्तर प्रदेश में भी, हर घर तिरंगा, सेल्फी विद तिरंगा से जुड़ रहा है। देश और सैनिकों के सम्मान व गौरव का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय के घर में फहराया जाना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह