Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। मौसम ने राज्य में 18 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने शिमला समेत राज्य कई जिलों में 14 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 15 से 18 अगस्त तक येलो अलर्ट रहेगा।
दरअसल लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और पेड़ गिरने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, मंगलवार शाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग-305 (कुल्लू के जाहेड़-खांग) और राष्ट्रीय राजमार्ग-505 (लाहौल-स्पीति) भूस्खलन के कारण बंद हैं। इसके अलावा, कुल्लू में 73, मंडी में 192, कांगड़ा में 25, चंबा में 15 और शिमला में 7 सड़कें पूरी तरह से अवरुद्ध हैं। राज्य में 198 बिजली ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें लाहौल-स्पीति में 139, मंडी में 34 और शिमला में 10 शामिल हैं। इसी तरह, 141 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें मंडी की 69 और कांगड़ा की 41 प्रमुख योजनाएं बंद हैं।
उधर कांगड़ा जिले में पौंग बांध से छोड़े गए पानी के कारण कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के मंड क्षेत्र के बडूखर को हाजीपुर (पंजाब) से जोड़ने वाला पुल ब्यास नदी के तेज बहाव के कारण खतरे में पड़ने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही तुरंत रोक दी गई है। एसडीएम फतेहपुर ने छोटे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भी सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से पुल पार न करने की सलाह दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह