लखनऊ। सूबे में निजी बसों के लिए प्राइवेट बस अड्डा बनाने की अनुमति प्रदान की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए योगी सरकार ने यूपी स्टेज कैरिज बस स्टैंड, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना एवं विनियमन) नीति 2025 को मंजूरी दी है। उक्त नीति के जरिए प्रदेश सरकार का मकसद प्राइवेट और सार्वजनिक क्षेत्र में बस अड्डा और टूरिस्ट बस पार्क स्थापित कर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है।
नीति के तहत बस अड्डे और टूरिस्ट पार्क में जरूरी सुविधाएं देना अनिवार्य किया गया है। इससे मुसाफिरों का सफर सुरक्षित होने के साथ आरामदायक भी होगा। सीएम ऑफिस से जारी अधिसूचना के मुताबिक नई नीति के तहत सभी बस अड्डों और टूरिस्ट बस पार्क के 30 प्रतिशत हिस्से में यात्री सुविधाओं और बुनियादी जरूरतों की चीजें बनायी जाएंगी।
इस हिस्से में यात्रियों के आराम के लिए विश्राम गृह बनाए जाएंगे। पुरुष व महिला यात्रियों और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग शौचालय व मूत्रालय बनाने होंगे। इससे सभी मुसाफिरों को स्वच्छ और सुरक्षित सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही हर पल शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था भी करनी होगी, ताकि यात्रियों को स्वच्छ पेयजल की कमी न हो। यात्रियों के भोजन के लिए 24 घंटे कैंटीन की सुविधा उपलब्ध करानी होगी।
यहां पर भोजन के साथ ही जलपान की भी व्यवस्था करनी होगी। बसों के समय की जानकारी यात्रियों को उपलब्ध कराने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित करना होगा। ताकि बसों के आवागमन की जानकारी आसानी से मिलती रहे। यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। आग से बचाव के लिए अग्निशमन उपकरण की व्यवस्था रखनी होगी।
नीति के तहत लगातार विद्युत आपूर्ति के लिए पर्याप्त क्षमता के जनरेटर की व्यवस्था करनी होगी। इससे बिजली कटौती के समय विद्युत आपूर्ति बनी रहे। यात्री आसानी से टिकट बुकिंग करा सकें, इसके लिए टिकट बुकिंग काउंटर की व्यवस्था होगी। बस स्टेशन परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था करनी होगी। जिससे यात्रियों को साफ-सुथरा और सुरक्षित परिवेश मिल सके। सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और अन्य उपयोगी सुविधाएं भी उपलब्ध करानी होंगी। इसके अलावा नियामक प्राधिकारी द्वारा निर्धारित व्यवस्थाएं भी उपलब्ध करानी होंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल