लखनऊ : प्रदेश के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूल तय समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे। परिषदीय स्कूलों के लिए नई समय-सारिणी जारी की गई है जिसे प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसके तहत प्रार्थना सभा से लेकर मध्याह्न भोजन तक का समय तय किया गया है। कक्षाओं का समय 40 मिनट होगा और शिक्षकों के लिए शिक्षण सामग्री का उपयोग करना अनिवार्य होगा। समय-सारिणी का पालन न करने पर कार्रवाई होगी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेजे हैं कि हर स्कूल में पढ़ाई, गतिविधियां और मध्याह्न भोजन समेत हर काम समय से हो।
प्रेरणा पोर्टल पर नई समय-सारिणी अपलोड कर दी गई है। हर दिन की शुरुआत 15 मिनट की प्रार्थना सभा से होगी। इसमें योग, उपस्थिति गणना और अनुशासन पर फोकस रहेगा। समाचार भी पढ़े जाएंगे। अभी तक स्कूलों में समय-सारिणी का ठीक से पालन नहीं हो रहा था। पूरा समय मिड-डे मील में लग जाता था। निर्देश के मुताबिक अब हर क्लास का एक पीरियड 40 मिनट का होगा। हर पीरियड की शुरुआत में पिछली क्लास का रिवीजन, फिर पाठ पढ़ाना और अंत में संक्षिप्त रिवीजन जरूरी होगा। यह सुनिश्चित कराना प्रधानाध्यापक या प्रभारी की जिम्मेदारी होगी।
मिड-डे मील के लिए 30 मिनट का समय तय किया गया है। इसमें बच्चों को बैठाना, भोजन बांटना और उन्हें दोबारा क्लास में वापस भेजना शामिल है। प्रिंसिपल स्कूल में उपस्थित टीचरों का ध्यान रखते हुए क्लास और सब्जेक्ट का वितरण करेंगे। माहवार पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करना होगा। इसके लिए दैनिक और साप्ताहिक शिक्षण योजनाएं लागू की जाएंगी। विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए टीएलएम, चार्ट, कार्यपुस्तिका और शिक्षण किट का प्रतिदिन प्रयोग करना होगा। हर विद्यालय में समय-सारिणी को नोटिस बोर्ड पर लगाना अनिवार्य होगा।
इससे अभिभावकों और निरीक्षकों को विद्यालय की व्यवस्थाएं स्पष्ट रूप से दिखाई देंगी। समय-सारिणी का पालन न करने पर कार्रवाई भी की जा सकेगी। प्रेरणा पोर्टल पर समय-सारिणी के साथ यूजर मैनुअल भी अपलोड किया गया है। सभी विद्यालयों को एक सप्ताह के अंदर इसे अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका मकसद नई समय-सारिणी और शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ाना और बच्चों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रदान करना है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा