Rekha Gupta: राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ है। उन साप्ताहिक 'जन सुनवाई' के दौरान एक व्यक्ति अचानक बाहर आया और मुख्यमंत्री पर कोई भारी वस्तु फेंक दी, जिससे रेखा गुप्ता जमीन पर गिर गईं। फिलहाल, हमला करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजकोट का रहने वाला है।
दरअसल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को अपने सरकारी आवास पर 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के तहत लोगों की शिकायतें सुन रही थीं। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद, दिल्ली में साप्ताहिक आधार पर 'जन सुनवाई' कार्यक्रम शुरू किया गया था। इसी क्रम में बुधवार को वह लोगों की शिकायतें सुनने आई थीं। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर आया था। जब वह सीएम के पास पहुंचा, तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया और साथ ही रेखा गुप्ता को थप्पड़ भी मार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रिपोर्टों के अनुसार, यह हमला एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने किया, जिसने हमला करने से पहले सीएम को कुछ कागज दिए थे। हालांकि, हमले के बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में हैं। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) समेत कई वारिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर मौजूद है।
फिलहाल, आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, इस घटना को उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। घटना के बाद सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभी तक हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज