श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
खबर सार :-
अधिकारियों को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का उचित समाधान सुनिश्चित करना चाहिए, ज़िला कलेक्टर ने ज़िला-स्तरीय बिजली समिति की बैठक के दौरान ये निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान जिले में नियमित विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान और गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगरः जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने की। बैठक में सांसद कुलदीप इंदौरा, श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर और अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी के दौरान बिजली आपूर्ति हर हाल में सुचारू रखी जाए और उपभोक्ताओं को अनावश्यक कटौती का सामना न करना पड़े।
विधायक जयदीप बिहाणी ने कहा कि जिले में कई क्षेत्रों में लोड बढ़ने के कारण बिजली संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट करें और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। आवश्यक होने पर सीमित और नियोजित बिजली कटौती की जाए तथा एफआरटी टीमें लगातार सक्रिय रहें।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बैठक में कहा कि मरम्मत और शटडाउन के अलावा अनावश्यक बिजली कटौती नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने जिला और उपखंड स्तर पर संचालित नियंत्रण कक्षों को नियमित रूप से सक्रिय रखने और वहां आने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रांसफार्मर और अन्य आवश्यक विद्युत उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप उपभोक्ताओं को नियमित और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति देना प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी गांवों और ढाणियों में जाकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक में ढीली बिजली तारों की मरम्मत, असुरक्षित ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत तंत्र को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने केंद्रीय योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन और विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए।
सांसद कुलदीप इंदौरा और विधायक शिमला नायक ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की बिजली समस्याओं को बैठक में उठाया और त्वरित समाधान की मांग की। इस दौरान जोधपुर डिस्कॉम के एसई नेमीचंद वर्मा ने विभागीय योजनाओं और आरडीएसएस योजना के तहत बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पूर्वी मेदिनीपुर में रचनात्मकता की झलक, मंदिरों-महलों की तरह सजे पंडाल
2026-10-17
-
Lucknow Flood: RSS और सेवा भारती का राहत अभियान, 6 दिन में बांटे 10 हजार भोजन पैकेट
2026-10-17
-
सीएम सम्राट चौधरी ने किए मां दुर्गा के दर्शन, सर्वमंगल की कामना
2026-10-17
-
यूपी में शीतलहर-घने कोहरे में हादसे रोकने के लिए प्रशासन सतर्क
2026-10-17
-
Kerala Waqf Board: बोर्ड का पुनर्गठन, एमसी मयिन हाजी बने चेयरपर्सन
2026-10-17
-
ग्रेटर नोएडा में पांच लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
2026-10-17
-
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुल से नीचे गिरी बस, 8 की मौत
2026-10-17
-
हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही भूकंप की तीव्रता
2026-10-17
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16