Sultanpur Mahila Hospital: राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव द्वारा दावा किया गया था कि जिला महिला चिकित्सालय में सभी आवश्यक सुविधाएं मरीजों के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। अस्पताल परिसर के सभी शौचालयों पर ताले जड़े गए हैं और मरीजों के परिजनों तथा तीमारदारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। वर्तमान में परिसर में केवल नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित एकमात्र शौचालय चालू है, जिसे सुविधा केंद्र कम और ‘वसूली केंद्र’ ज्यादा बना दिया गया है। इस सार्वजनिक शौचालय के उपयोग के लिए शुल्क वसूला जा रहा हैकृजो कि न केवल अस्पतालों में मुफ्त सुविधाओं की नीति के खिलाफ है, बल्कि मरीजों की गरिमा के भी विरुद्ध है।
सबसे ज्यादा परेशानी प्रसव वार्ड में भर्ती प्रसूताओं और उनके परिजनों को हो रही है। महिलाओं को बार-बार शौचालय की आवश्यकता होती है, लेकिन या तो उन्हें शुल्क देना पड़ता है या खुले में जाना पड़ता है, जो उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान तीनों के लिए संकट बन चुका है। तीमारदारों में शामिल बुजुर्ग, विकलांग व्यक्ति और छोटे बच्चों के साथ आई महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं। अस्पताल की दीवार से सटी झाड़ियों के पीछे अथवा आसपास की खाली जगहों का उपयोग करना अब मजबूरी बन गया है। यह स्थिति न सिर्फ अमानवीय है बल्कि अस्पताल की स्वच्छ भारत मिशन के तहत तय मानकों की भी खुली अवहेलना है। जब इस विषय पर अस्पताल कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि यह जिम्मेदारी नगर पालिका की है, जबकि नगर पालिका के कर्मचारी इसे ‘नियमित व्यवस्था’ बताकर पल्ला झाड़ते नज़र आए।
स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि जहां एक ओर सरकार महिलाओं की गरिमा और स्वच्छता के लिए योजनाएं चला रही है, वहीं अस्पताल जैसी संवेदनशील जगहों पर बुनियादी ज़रूरतें भी उपेक्षा का शिकार हैं। स्थिति यह है कि अस्पताल प्रशासन, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की तिकड़ी में जिम्मेदारी की गेंद एक-दूसरे के पाले में उछाली जा रही है, और भुगतना केवल आम मरीज और उनके परिजनों को पड़ रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई