श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर जिले में स्थित छात्रावासों, पीजी, ढाबों, सराय, धर्मशालाओं में कुछ असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति बाहर से आकर रहने लगते हैं। इसी प्रकार ऐसे लोग विभिन्न कारखानों, ईंट भट्टों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों आदि में घरेलू नौकर, किरायेदार के रूप में आकर काम करते हैं। इनका पुलिस चरित्र सत्यापन छात्रावास, पीजी, ढाबों, धर्मशालाओं, सराय मालिकों, मकान मालिकों, विभिन्न कारखानों, ईंट भट्टों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों द्वारा नहीं कराया जाता है। ऐसे असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
छात्रावास, पीजी, ढाबों, धर्मशालाओं, सराय मालिकों, मकान मालिकों को वहां रहने वाले लोगों तथा विभिन्न कारखानों, ईंट भट्टों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों द्वारा अपने कार्मिकों, मजदूरों का पुलिस चरित्र सत्यापन करवाने के लिए प्रबंध करना बहुत जरूरी है। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण जिला श्रीगंगानगर में तुरन्त प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।
इसके अनुसार, जिले में स्थित छात्रावासों, पीजी, ढाबों, सराय, धर्मशालाओं में बाहर से आने वाले व्यक्ति बिना पुलिस चरित्र सत्यापन के नहीं रह सकेंगे। इसी प्रकार, बाहर से आने वाले ऐसे व्यक्ति बिना पुलिस चरित्र सत्यापन के घरेलू नौकरों, किरायेदारों, विभिन्न कारखानों, ईंट भट्टों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों आदि में कार्य नहीं कर सकेंगे। सभी छात्रावासों, पीजी, ढाबों, धर्मशालाओं, सराय मालिकों, मकान मालिकों, विभिन्न कारखानों, ईंट भट्टों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों को अपने कार्मिकों/श्रमिकों का पुलिस चरित्र सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा। इस आदेश का उल्लंघन किये जाने पर पुलिस प्रशासन अथवा उपखण्ड अधिकारी द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अन्तर्गत दण्डित करने की कार्यवाही की जायेगी। उक्त आदेश 1 मई 2025 से जारी होकर दो माह की अवधि तक प्रभावी रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल