लखनऊ। प्रदेश में प्राइवेट बसों का संचालन अब सुगम होगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जनपदों में अधिकृत बस अड्डे बनाएं जाएंगे। इन बस अड्डों का निर्माण सरकारी क्षेत्र में भी किया जाएगा। नगर पालिका, नगर परिषद के साथ ही निजी कम्पनियां भी बस अड्डे का निर्माण करा सकेंगी। हालांकि बस अड्डों पर यात्रियों के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाएं देना अनिवार्य किया गया है। गत मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यूपी स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज और ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना एंव विनियमन) नीति-2025 के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई।
निजी बसों के लिए बस अड्डों की स्थापना दो एकड़ जमीन पर की जा सकेगी। जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी (नियामक प्राधिकारी समिति) बस अड्डों की स्थापना के लिए आवेदन लेगी और अनुमति प्रदान करेगी। आवेदक की बीते वित्तीय वर्ष में नेटवर्थ न्यूनतम 50 लाख रुपए और टर्नओवर न्यूनतम दो लाख रुपए होना चाहिए। निजी कम्पनी को बस अड्डा संचालन की अनुमति 10 वर्ष के लिए दी जाएगी।
सही संचालन कराने और किसी प्रकार की शिकायत न आने पर अगले 10 वर्ष के लिए नवीनीकरण किया जा सकेगा। नीति के तहत सभी 75 जनपदों में निजी बसों के लिए स्टैंड भी बनाए जाएंगे। यहां पर यात्रियों और बस के चालक-परिचालकों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नई व्यवस्था से यातायात में सुधार होगा और यात्रियों को सहूलियत मिल सकेगी।
जिलों में बस अड्डों की स्थापना के लिए कई शर्तें बनाई गई हैं। इसके तहत एक आवेदक एकल या कंसोर्टियम के तौर पर आवेदन कर सकेगाा। कोई भी आवेदक प्रदेश में 10 से अधिक आवेदन नहीं कर सकेगा। साथ ही एक आवेदक को एक जनपद में दो से अधिक बस अड्डे की स्थापना की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अतिरिक्त एक मार्ग पर एक ही बस अड्डे की स्थापना की जा सकेगी। अनियमित संचालन अथवा किसी प्रकार की शिकायत की स्थिति में नियामक प्राधिकारी को संचालक को सुनवाई का अवसर देने के बाद बस अड्डा संचालन की अनुमति के निलंबन अथवा निरस्तीकरण का फैसला लेने का अधिकार होगा।
नियामक प्राधिकारी के आदेश के खिलाफ अपील सुनने का अधिकार मंडलायुक्त को होगा। मंडलायुक्त को अपीलीय अधिकारी बनाया गया है। संचालक उनके समक्ष अपील कर सकेगा। नीति के तहत आवेदक एक विधिक इकाई होगा। बस अड्डा संचालन की अनुमति मिलने के एक वर्ष से पूर्व आवेदक किसी अन्य विधिक इकाई को बस अड्डे के स्वामित्व का हस्तांतरण नहीं कर सकेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा