लखनऊ: राजधानी लखनऊ के ग्रीन लंग्स कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट को संरक्षित करने के मकसद से वॉक अभियान शुक्रवार को आयोजित किया गया। लखनऊ के इस महत्वपूर्ण हरित क्षेत्र को संरक्षित और सुरक्षित करने के लिए वॉक अभियान में करीब 100 जागरूक नागरिकों ने हिस्सा लिया। सिटीजन फॉर लखनऊ और कुकरैल रनर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम के जरिए वनों पर बढ़ते पारिस्थितिकीय खतरों के विषय में जागरूकता फैलाई गई।
साथ ही कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट जैसे नाज़ुक पारिस्थितिकी तंत्र में जंगल सफारी और चिड़ियाघर की स्थापना का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया गया। प्रतिभागियों ने कुकरैल प्रवेश द्वार से लेकर कुर्सी मार्ग के बाइसेक्शन तक 2 किमी तक वॉक में हिस्सा लिया। अभियान के प्रति एकजुटता के प्रतीक के रूप में विशेष रूप से डिज़ाइन की गई टी- शर्ट का वितरण भी किया गया। अभियान शांतिपूर्ण विरोध का मंच बना, जिसमें प्रस्तावित जंगल सफारी और चिड़ियाघर परियोजना का विरोध किया गया।
कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट में पहले से ही अतिक्रमण, मेडिकल और नगरपालिका कचरे के डम्पिंग के चलते वन क्षेत्र को बहुत नुकसान पहुंच रहा है। अवैध रूप से नशेबाजी के चक्कर में जंगल में प्रवेश करने वाले लोगों द्वारा भी इसको नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान निहारिका, धर्मवीर, आलोक व ज्योत्सना द्वारा लोगों को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के खतरों और बढ़ते प्रभावों के विषय में बताया गया।
साथ ही कहा कि कुकरैल को संरक्षित करना शहर के ग्रीन लंग्स की रक्षा के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने वनों की कम होती हरियाली, जैव विविधता की रक्षा और पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय संविधान में निहित पीढ़ी दर पीढ़ी समानता के सिद्धांत के विषय में भी जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि वर्तमान पीढ़ी को प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग ऐसे करना चाहिए ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित व उपलब्ध रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह