लखनऊ। एनआर लखनऊ मंडल में तीन दर्जन से अधिक रेलवे क्रासिंग को रेलवे बंद करेगा। इन पर ओवरब्रिज और अंडरपास बनाकर लोगों को सहूलियत दी जाएगी। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में वर्तमान में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर अभी भी लेवल क्रासिंग चल रही है। लेवल क्रासिंग होने के चलते इन स्थानों पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ती है। इससे ट्रेनें लेटलतीफी की शिकार हो रही हैं। वहीं क्रासिंग बंद होने से आवागमन करने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसको देखते हुए एनआर रेलवे प्रबंधन ने 40 के करीब लेवल क्रासिंग को समाप्त करने का निर्णय लिया है। यहां पर फुट ओवरब्रिज और अंडरपास बनाकर लेवल क्रासिंग को समाप्त किया जाएगा। इससे ट्रेनें अपनी रफ्तार से संचालित हो सकेंगी और उन पर ब्रेक भी नहीं लगेगा। वहीं ओवरब्रिज और अंडरपास बन जाने से लोगों को आवागमन में भी सुविधा होगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सचिंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि सदर अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जिससे पुराना किला और सदर बाजार की दूरी कम हो जाएगी। अंडरपास बन जाने से करीब 70 हजार लोगों को आवागमन में आसानी होगी। दुकानदारों का कारोबार भी बढेगा। लखनऊ शहर को कैंट क्षेत्र से जोड़ने वाले सदर रेलवे फाटक को स्थाई तौर पर बंद कर देने से कैंट और पुराना किला क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इन दोनों क्षेत्रों के लोगों की दिक्कतों को देखते हुए देश के रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने रेलवे अफसरों को अंडरपास के निर्माण का निर्देश दिया था। जिसके बाद रेलवे ने सर्वे कर अलग-अलग अंडरपास के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था।
एनआर रेलवे प्रशासन ने टेªनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने वाली लेवल क्रासिंग को बंद करने का फैसला लिया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में एनआर लखनऊ मंडल की 40 लेवल क्रासिंग बंद करने की योजना है। यहां पर फुटओवर ब्रिज या अंडरपास बनाने पर मंथन किया जा रहा है। ट्रेनों के आवागमन के दौरान क्रासिंग बंद होने से आम लोगों का काफी समय बर्बाद होता है। फुट ओवरब्रिज अथवा अंडरपास का निर्माण हो जाने से स्थानीय निवासियों को आने-जाने में सहुलियत होगी। रेलवे अफसरों ने बताया कि अयोध्या-कानपुर ट्रेक पर 19 और सुलतानपुर रूट पर तीन रेलवे क्रासिंग ऐसी हैं, जिन्हें इस वित्तीय वर्ष में बंद किया जाएगा। लेवल क्रासिंग उसे कहते हैं, जिस स्थान पर ट्रेक को पार करते हुए लोग आवागमन करते हैं। आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए यहां पर क्रासिंग तो होती है, लेकिन कई बार तकनीकी खराबी के चलते गेट बंद हो जाने से लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इससे लोगों का समय बर्बाद होता है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव