Varanasi: यूपी के वाराणसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।। यहां एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। हालांकि अंदर मौजूद चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना शनिवार को लंका थाना क्षेत्र के लौटूबीर के पास नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर हुई। फिलहाल किसी के जान माल की कोई सूचना नहीं है।।
मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के बूंदी निवासी कार चालक गुरतेज सिंह राजस्थान के कोटा से यात्रियों को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर गए थे। वापसी के दौरान वाराणसी से यात्रियों को लेने के लिए हाईवे से उतरकर लौटूबीर मंदिर से सीरगोवर्धनपुर होते हुए शहर जा रहे थे। इसी बीच स्विफ्ट डिजायर कार के एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कार से धुआं निकलता देख चालक ने कार किनारे खड़ी कर उसमें से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह