मिर्जापुरः किसानों की फसल उत्पादकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाराणसी एवं मिर्जापुर मंडल की खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2025 का आयोजन वाराणसी में किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त मिर्जापुर मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी ने गोष्ठी में भाग लिया तथा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने वर्चुअली जुड़कर मंडल एवं जिले के किसानों की समस्याओं से अवगत हुए तथा जिले में किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आयुक्त ने वाराणसी में उपस्थित शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया कि विंध्याचल मंडल में प्रयोगशाला न होने के कारण किसानों द्वारा उत्पादित जैविक उत्पाद का जैविक प्रमाणीकरण प्राप्त करना काफी कठिन है। उन्होंने कहा कि यदि मंडल में प्रयोगशाला स्थापित हो जाए तो किसान भाइयों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने यह भी बताया कि मंडल में केवल मिर्जापुर में ही उर्वरक रैक प्वाइंट है, जनपद सोनभद्र में रैक प्वाइंट स्थापित हो गया है परंतु वह उर्वरक लोडिंग/अनलोडिंग हेतु अभी क्रियाशील नहीं है जबकि भदोही में उर्वरक रैक प्वाइंट स्वीकृत हो गया है परंतु उर्वरक रैक अभी स्थापित नहीं हो सका है जिसके कारण जिले में उर्वरक की आपूर्ति मिर्जापुर, प्रयागराज एवं वाराणसी से होती है।
उन्होंने जंगली जानवरों से बचाव के लिए किसानों को सोलर फेंसिंग के लिए 50 प्रतिशत अनुदान दिए जाने पर जोर देते हुए मंडल के राजकीय कृषि गोदामों एवं कृषि रक्षा इकाइयों को विद्युत कनेक्शन दिए जाने पर भी बल दिया। उन्होंने जनपद भदोही में 5000 मीट्रिक टन अतिरिक्त गोदाम स्थापित किए जाने की मांग की, वहीं मंडल में औद्यानिक फसलों के भंडारण एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसानों को काफी लाभ होगा। इस अवसर पर आयुक्त ने मंडल के तीनों जनपदों की कृषि कार्य प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान अन्न को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसकी खरीद प्रगति, जिलों द्वारा प्राप्त विशेष उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने वर्चुअल माध्यम से गोष्ठी में शामिल होकर बताया कि मिर्जापुर जिले में कुल 12 विकास खंड ऐसे हैं जहां मात्र एक कृषि विज्ञान केंद्र बरकछा से आच्छादित है, किसानों की मांग को देखते हुए जिले में एक अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बुंदेलखंड की तरह मिर्जापुर में भी किसानों को बीज पर 80 प्रतिशत सब्सिडी देने की बात कही।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल