कोटाः डीआरएम अनिल कालरा के मार्गदर्शन में मंडल में आधारभूत संरचना के कार्यों के अलावा ट्रेनों की सुरक्षा पर विशेष फोकस किया जा रहा है। विद्युत सुरक्षा के लिए ट्रेन के डिब्बों के इलेक्ट्रिक पैनल में सर्किट ब्रेकर, कांटेक्टर, फ्यूज जैसे स्विच गियर लगाए जाते हैं, लेकिन कई बार कनेक्शन ढीला होने और ओवरहीटिंग का पता नहीं चलने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
कई बार इलेक्ट्रिक पैनल में आंतरिक खराबी का तुरंत पता नहीं चल पाता। ट्रेन के डिब्बों की विद्युत प्रणाली के रखरखाव को अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाने के लिए कोटा मंडल के कोचिंग डिपो में अत्याधुनिक तकनीक वाले थर्मल इमेजिंग कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। थर्मल इमेजिंग कैमरे ट्रेन के डिब्बों में लगे स्विचबोर्ड पैनल को स्कैन कर हॉट स्पॉट और ढीले कनेक्शन को तुरंत पहचान लेते हैं, जिन्हें रखरखाव के दौरान ठीक किया जाता है।
थर्मल इमेजिंग कैमरों का उपयोग वायरिंग, बल्ब होल्डर, इनवर्टर यूनिट और अन्य विद्युत उपकरणों की गर्मी की स्थिति को स्कैन करने के लिए किया जा सकता है। यदि किसी उपकरण का तापमान परिवेश के तापमान से 25 डिग्री अधिक पाया जाता है, तो उस उपकरण को पैनल से अलग करके तकनीकी खराबी को ठीक किया जाता है। कोटा कोचिंग डिपो में पिछले एक साल से थर्मल इमेजिंग कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है, थर्मल इमेजिंग के दौरान 14 कोचों में ढीले कनेक्शन और ओवरहीटिंग के मामले पाए गए, जिन्हें मेंटेनेंस के दौरान समय रहते ठीक कर लिया गया और संभावित आग दुर्घटना को टाला गया।
आग दुर्घटनाओं की रोकथाम प्रकाश
व्यवस्था की विश्वसनीयता में वृद्धि
कम समय में सटीक निरीक्षण
शुरुआत में इस तकनीक को राजधानी एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेनों की इलेक्ट्रिकल सिस्टम में लागू किया जा रहा है। सफल ट्रायल के बाद इसे अन्य ट्रेनों और रेलवे वर्कशॉप में भी अपनाया जाएगा। रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों को भी इस नई तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि भारत में रेलवे मेंटेनेंस सिस्टम को वैश्विक मानकों के बराबर लाया जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव