लखनऊः इस बार गर्मियों में यात्रियों को महंगा पानी नहीं खरीदना पड़ेगा। इसके लिए आईआरसीटीसी ने अतिरिक्त पानी का उत्पादन किया है। गर्मियों में यात्रियों को महंगा पानी न खरीदना पड़े, इसकी तैयारी आईआरसीटीसी ने पहले ही कर ली थी। यूपी में आईआरसीटीसी की रेल नीर की दो वाटर प्रोडक्शन यूनिट है। एक अमेठी जनपद के जगदीशपुर में और दूसरी हापुड़ में। दोनों यूनिटों की क्षमता प्रतिदिन एक लाख 72 हजार लीटर की है। हालांकि खपत इससे कहीं अधिक है।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि गर्मी में पानी की समस्या न हो, इसलिए लीन सीजन यानि सर्दी के मौसम में ही पानी का अतिरिक्त उत्पादन किया गया है। गर्मी में लखनऊ के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर प्रतिदिन 36 हजार लीटर से लेकर 40 हजार लीटर तक पानी की खपत होती है। वहीं सामान्य दिनों में पानी की खपत 18 से 20 हजार लीटर होती है। इस बार गर्मियों के लिए पानी के अतिरिक्त उत्पादन से यात्रियों को पानी की कमी नहीं होगी। गर्मी के दिनों में पानी की खपत अधिक हो जाती है। यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी 15 रुपए में रेल नीर की बोतल उपलब्ध कराता है।
अन्य कम्पनियों की एक लीटर की बोतल 20 रुपए में मिलती है। सर्दी के दिनों में जब ट्रेनों में पानी की मांग काफी कम हो जाती है तो इस दौरान योजना के साथ पानी का उत्पादन चालू रखा गया। इस बार भी एक लाख 72 हजार लीटर क्षमता से पानी की बोतल का उत्पादन प्रतिदिन जारी रहा। आईआरसीटीसी ने गर्मियों के लिए पहले से ही जो वेयर हाउस ले रखे हैं, उनमें पानी की बोतलों को स्टोर कर दिया है। इसके अलावा कई रेलवे स्टेशनों के आस-पास भी आईआरसीटीसी ने वेयर हाउस किराए पर ले रखा है। उन जगहों से ही ट्रेनों में रेल नीर की आपूर्ति की जाती है। ट्रेनों में गर्मी के दौरान तीन से चार गुना अधिक पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है। लखनऊ से रोजाना करीब 280 ट्रेनों का आवागमन होता है। इन ट्रेनों में करीब सवा दो लाख यात्री सफर करते हैं। इसके चलते गर्मियों में पानी की मांग बेतहाशा बढ़ जाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई