International Yoga Day 2025: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगी सरकार के समाज कल्याण विभाग ने अनूठी पहल की है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में संचालित वृद्धाश्रमों और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में बुजुर्ग, छात्र और शिक्षकों ने सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया।
योग प्रशिक्षकों ने योग के लाभ और जीवन में इसके महत्व के बारे में जागरूकता फैलाते हुए समाज के वंचित वर्ग को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में संचालित वृद्धाश्रमों में रहने वाले 6,500 से अधिक बुजुर्गों ने योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया। वहीं सर्वोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों व प्रशिक्षकों के साथ सामूहिक योग किया और 'स्वस्थ जीवन' का संकल्प लिया।
योगी सरकार का समाज कल्याण विभाग प्रदेश के हर जिले में 150 की क्षमता वाले वृद्धाश्रम चला रहा है। इस अवसर पर बीएचयू के योग विशेषज्ञ विनोद कुमार पटेल ने वाराणसी वृद्धाश्रम में सभी बुजुर्गों व कर्मचारियों को योग कराया और नियमित योग के लाभों की जानकारी दी। महोबा के आधारशिला वृद्धाश्रम में योगाचार्य प्रेम नारायण स्वर्णकार ने विशेष सत्र चलाया। बहराइच के अमीनपुर नगरौर वृद्धाश्रम में प्रशिक्षकों ने बुजुर्गों को प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
योग दिवस के अवसर पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में भी बड़े उत्साह के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। चंदौली के चकिया स्थित हेतिमपुर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। विद्यार्थियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, ताड़ासन आदि योग आसन किए। योग प्रशिक्षकों ने उन्हें एकाग्रता बढ़ाने, मानसिक तनाव दूर करने और जीवनशैली में अनुशासन लाने के तरीके बताए। कार्यक्रम के दौरान सभी संस्थानों में जीवनशैली में योग को शामिल करने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षकों ने बताया कि योग न केवल शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, बल्कि यह मन को भी शांत करता है। योग दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है, खासकर बुजुर्गों और किशोरों के लिए। समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक ने कहा कि योग दिवस छात्रों में अनुशासन,आत्मविश्वास और स्वास्थ्य बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत पहल है। विभाग कक्षा 6 से 12 तक 100 सर्वोदय विद्यालय चला रहा है, जिसमें आवासीय सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाती है।
योग को जन-जन तक पहुंचाने और इसे दिनचर्या में शामिल करने के योगी सरकार के प्रयासों को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जमीनी स्तर पर क्रियान्वित किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे आयोजनों के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। योग दिवस पर पूरे प्रदेश में समाज कल्याण विभाग की यह पहल न केवल बुजुर्गों को आत्म-विश्वास और स्वास्थ्य प्रदान कर रही है, बल्कि छात्रों को भी अनुशासित और सकारात्मक जीवन के प्रति प्रेरित करने का काम कर ही है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव