लखनऊ, शहर में गोमतीनदी कई उद्देश्यों की पूर्ति करती है। यह पर्यटन को भी बढ़ाने में मददगार है। कई नामचीन इमारतें भी गोमती किनारे बनाई गई है। इनको भी गोमती का लाभ मिलता है। ऐतिहासिक इमारतें भी गोमतीनदी के किनारे हैं। अब लखनऊ विकास प्राधिकरण इनके किनारों को खास बनाने की तैयारी कर रहा है। आने वाले समय में शहर में कई योजनाएं विकसित कर इसको रौनकता देने में मददगार होंगी।
अभी तक कई ऐतिहासिक इमारतें शहर का गौरव बढ़ाती रही हैं।
इनमें इमामबाड़ा, लखनऊ विश्वविद्यालय एवं रेजीडेंसी शामिल हैं। हनुमान सेतु, धोबीघाट, कुड़ियाघाट एवं ताज होटल भी गोमती के करीब हैं। अंबेडकर पार्क, चटोरी गली, खाटूश्याम मंदिर, झूलेलाल वाटिका में हर दिन रौनकता रहती है। यहां आने वाले लोग भी गोमती को करीब से देखते हैं। यानी यह कहा जा सकता है कि यदि पर्यटन को बढ़ाना है तो गोमती नदी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि यदि शहर का पर्यटन बढ़ा तो आम आदमी को भी इसका फायदा मिलेगा। सरकारी खजाने में ज्यादा धन पहुंचेगा तो विकास कार्यां को रफ्तार दी जाएगी। इतनी सारी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए शहर का प्राधिकरण कई क्षेत्रों में काम कर रहा है। आने वाले दिनों में कुछ ऐसे काम गोमतीनदी के किनारे कराए जाएंगे, जो पर्यटन में मददगार होंगे। इस ऐरिया तक पहुंचने के लिए शहर के बाहरी छोरों से संपर्क मार्ग भी जोड़े जाएंगे। इसमें ग्रीन कारिडोर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसे शहर के ठीक गोमतीतट वाले हिस्से से जोड़ा जाना है। हनुमानसेतु से गोमतीनदी के किनारे का मार्ग भी बनाया जा रहा है। जो काम अभी तक नहीं शुरू किए गए हैं, उनको जल्द शुरू करने के लिए कहा गया है।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा है कि कुछ काम अभी होने बाकी हैं। इनसे शहर को आर्थिक लाभ मिलेगा। रिवरफं्रट पर शादी के लिए मंडप बनाने की छूट होगी। इसके लिए बुकिंग काउंटर बनाकर लोगों को ज्यादा सुविधा देने की कोशिश की जा रही है। रिवरफं्रट को विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग सेल को निर्देश भी दिए जा चुके हैं। एलडीए नई तकनीकी के जरिए रिवरफं्रट को सजाने की जुगत भिड़ा रहा है।
लोटसवैली और ओपन थियेटर, ईबाइक, झूले आदि के टेंडर भी दे रहा है। रिवरफ्रंट पर क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की परिकल्पना पहले से ही की जा चुकी है। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह गोमतीनदी पर ऐसी आधुनिक चीजें लाकर रौनकता प्रदर्शित करें। बीते साल तत्कालीन उपाध्यक्ष ने भी क्रूज चलाने की बात कही थी। उन्होंने तो दो क्रूज के लिए कुछ स्टेशन भी सुझाए थे। बहरहाल वर्तमान में टेंडर आदि को लेकर कागजी कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद जमीन पर इसे उतारा जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई