लखनऊः फ्रेगरेंस पार्क जल्द ही शहर के लोगों के घूमने के लिए उपलब्ध होगा। यह जानकारी एलडीए की ओर से दी गई है। पार्क में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कश्निर रोशन जैकब को बताया कि यहां एक अत्याधुनिक कैफेटेरिया एवं इंटरप्रिटेशन सेंटर की स्थापना की जा रही है। इसमें इत्र निर्माण की प्रक्रिया एवं फूलों की विभिन्न सुगंधों की जानकारी दी जाएगी। बैठक में कमिश्नर रोशन जैकब ने अधिकारियों से कहा कि साईनेज, लाइटिंग, मूर्तिकला एवं लैंडस्कैपिंग कार्य को प्राथमिकता से निपटाकर पार्क को जल्द खोलें।
हेरिटेज जोन को विकसित कर लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम दिया जा रहा है। इसमें फ्रेगरेंस पार्क, म्यूजियम ब्लॉक, गुलाब पार्क एवं नींबू पार्क शामिल हैं। हुसैनाबाद क्षेत्र में हेरिटेज जोन के विभिन्न घटकों को विकासित किया जा रहा है। यह काम एलडीए कर रहा है। अभी हाल में ही मंडलायुक्त रोशन जैकब ने हुसैनाबाद म्यूजियम ब्लॉक स्थित टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर को देखने हेरिटेज जोन पहुंची थी। एलडीए अधिकारियों ने बताया कि यह सेंटर एक विशेष कैंटीलीवर व्यू पॉइंट से युक्त होगा। इससे पर्यटक समस्त हेरिटेज क्षेत्र का विहंगम दृश्य देख सकेंगे। यहां के निर्माण कार्य एक माह में पूरे करने हैं। इसी अवधि में ही सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए साहित्य, कलाकृतियां, पेंटिंग्स और स्कल्पचर आदि भी तैयार कर लेना है।
फूड कोर्ट आदि को कई प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी तैयार कर रही हैं। इन्हीं स्थानों पर लखनऊ की पारंपरिक पाक शैली को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय शाकाहारी, मिष्ठान्न एवं प्रसिद्ध व्यंजनों को भी सम्मिलित किया जा रहा है। इन दिनों गुलाब पार्क में फूलों की समरूपता बनाए रखने तथा सजावटी एवं विविध रंगों के गुलाब की रोपाई की जा रही है। इसी क्षेत्र में अभी तक नींबू पार्क के फव्वारे बंद हैं। इनको तत्काल शुरू करने की कवायद चल रही है। पार्क में आकर्षक फसाड लाइटिंग एवं शैलानियों के लिए बैठने की व्यवस्था शुरू हो गई है। साथ ही हेरिटेज कैफेटेरिया एवं बेहतर लैंडस्कैपिंग, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी तैयारियों पर काम चल रहा है। घंटाघर के पास सामूहिक पार्किंग एरिया को व्यवस्था करने, बड़ा इमामबाड़ा से छोटा इमामबाड़ा तक का मार्ग पैदल व पर्यावरण अनुकूल बनाने, ई-रिक्शा एवं टांगे के लिए आरक्षित रूट पर फोकस किया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव