संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के थाना चंदौसी क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा रात के समय फेसबुक पर आत्महत्या की चेतावनी देने वाला पोस्ट डाला गया। उत्तर प्रदेश की पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और पुलिस की सक्रियता की वजह से ही उसकी जान बच सकी। युवक के द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट को लेकर 20 मई की रात 11ः47 बजे मेटा कंपनी (फेसबुक की मूल कंपनी) की ओर से पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल अलर्ट भेजा गया।
मुख्यालय की टीम ने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। मेटा कंपनी से प्राप्त मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की लोकेशन ट्रेस की गई और सूचना संभल पुलिस को भी दी गई। इसके बाद थाना चंदौसी की पुलिस टीम केवल 11 मिनट के अंदर युवक के घर पहुंच गई।
पुलिस जब युवक के घर पहंुची तो उसने युवक को गंभीर स्थिति में पाया और परिजनों की मदद से तुरंत उल्टी कराकर प्राथमिक घरेलू उपचार करवाया। स्थिति सामान्य होने पर युवक ने जानकारी दी कि वह मजदूरी करता है और लगभग तीन साल पहले गर्लफ्रेंड से संबंध टूटने के बाद से मानसिक तनाव में था। अवसाद में आकर उसने नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की थी।
युवक की पुलिस द्वारा मौके पर काउंसलिंग की गई, जिसमें उसने भविष्य में ऐसी किसी भी हरकत से दूर रहने का आश्वासन दिया। युवक के परिजनों ने यूपी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा कंपनी के बीच वर्ष 2022 से एक विशेष तंत्र काम कर रहा है, जिसके अंतर्गत फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आत्महत्या जैसे संवेदनशील कंटेंट की सूचना ई-मेल और फोन के माध्यम से पुलिस को दी जाती है। इस व्यवस्था के माध्यम से 1 जनवरी 2023 से 15 मई 2025 के बीच आत्महत्या संबंधी 926 अलर्ट्स पर कार्रवाई कर पुलिस ने सैकड़ों जिंदगियों को बचाया है। यह घटना उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर निगरानी और मानवीय संवेदनशीलता का स्पष्ट उदाहरण है, जो यह दर्शाती है कि तकनीक और तत्परता के संयोजन से जीवन की रक्षा की जा सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा