लखनऊ। अब प्रदेश में यात्री इलेक्ट्रिक एसी बस से सफर कर सकेंगे। यूपी रोडवेज प्रदेश के विभिन्न मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए एसी ई-बसें संचालित करेगा। यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लखनऊ से अयोध्या, लखनऊ से कानपुर समेत पांच मार्गों पर किया जाएगा। वातानुकूलित ई-बसों के संचालन को लेकर यूपी रोडवेज और मेसर्स आरजी मोबिलिटी के बीच एमओयू हुआ है। आगामी पांच महीने में ई-बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए चिन्हित बस स्टेशनों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने समेत अन्य सुविधाएं आरजी मोबिलिटी की ओर से मुहैया कराई जाएंगी। सूबे के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के पांच मार्गों पर 50 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें संचालित होना शुरू हो जाएंगी। एसी ई-बसों के संचालन से यात्रियों का सफर आरामदायक होगा। साथ ही पर्यावरण के अनुकूल होने से प्रदूषण भी नहीं होगा। एसी इलेक्ट्रिक बसों से यात्रियों का सफर सुरक्षित और सुविधापूर्ण होगा। यूपीएसआरटीसी के एमडी मासूम अली सरवर की मौजूदगी में यूपीएसआरटीसी की ओर से सीजीएम (टेक्निकल) और मेसर्स आरजी मोबिलिटी के सर्गेई अलेक्जेंडरोविच के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
परिवहन निगम की ओर से संचालित की जा रही वातानुकूलित बसों की तरह इलेक्ट्रिक एसी बसों से किराया लिया जाएगा। अनुबंध के मुताबिक आरजी मोबिलिटी की ओर से ही इलेक्ट्रिक बसें और चालक उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं बसों के लिए परिचालक परिवहन निगम देगा। आरजी मोबिलिटी कम्पनी ही पांच मार्गों के बस स्टेशनों पर चार्जिंग स्टेशन बनाएगी। चार्जिंग स्टेशनों के लिए परिवहन निगम की ओर से सिर्फ जगह दी जाएगी। हालांकि, चार्जिंग स्टेशन के पावर कनेक्शन परिवहन निगम की ओर से मुहैया कराया जाएगा।
एमओयू के तहत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन रेवेन्यू शेयरिंग के आधार पर किया जाएगा। यूपीएसआरटीसी की ओर से मेसर्स आरजी मोबिलिटी से दो रुपए 30 पैसे से लेकर दो रुपए 70 पैसे प्रति किमी के रेट से प्रशासनिक शुल्क (एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज) वसूला जाएगा। जिन पांच मार्गों पर ई-बसों का संचालन किया जाएगा, उन मार्गों के लिए बसों का आवंटन भी कर दिया गया है। इनमें लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर 5, कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर 10, अयोध्या-वाराणसी मार्ग पर 5, कानपुर-रायबरेली मार्ग पर 15 और लखनऊ-कानपुर मार्ग पर 15 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा