लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2025-26 की बिजली दरों पर सुनवाई जून माह से शुरू होगी। आयोग ने सुनवाई के लिए सभी बिजली कम्पनियों के दाखिल एआरआर को स्वीकार कर लिया है। बिजली कम्पनियों ने इस बार बिजली दरें बढाने का कोई प्रस्ताव नहीं दाखिल किया है। ऐसे में अब दरों में परिवर्तन का निर्णय नियामक आयोग पर निर्भर है। आयोग ने पांचों डिस्कॉम के वर्ष 2025-26 के एआरआर समेत ट्रू-अप 2023-24 और वर्ष 2024-25 के वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
नियामक आयोग ने आदेश में लिखा है कि मल्टी ईयर टैरिफ रेगुलेशन 2025 के तहत बिजली कम्पनियों की ओर से बिजली दरों में वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। ऐसे में सभी बिजली कम्पनियों को अपना सभी डाटा तीन दिनों के भीतर सार्वजनिक करना होगा। बिजली दरों पर सुनवाई को लेकर उपभोक्ता 21 दिनों में अपने सुझाव ओर आपत्तियां दर्ज कराएंगे। नियामक आयोग जून माह से आम जनता के बीच सुनवाई शुरू करेगा।
यूपीपीसीएल की सभी बिजली कम्पनियों की कुल वार्षिक राजस्व आवश्यकता करीब एक लाख 13923 करोड़ है। सभी बिजली कम्पनियां लगभग 133779 मिलियन यूनिट बिजली बेचेंगी। वहीं बिजली कम्पनियों की ओर से एआरआर में मल्टी ईयर टैरिफ रेगुलेशन के तहत लाइन लॉस का कोई भी आंकड़ा नहीं फाइल किया गया है। इसमें कुल गैप 10 हजार करोड़ के करीब है।
उपभोक्ता परिषद ने बताया कि नियमतः बिजली दरों में इस वर्ष वृद्धि नहीं की जा सकती है। सभी बिजली कम्पनियों पर उपभोक्ताओं का 33122 करोड़ रुपए बकाया है। बिजली दरों पर सुनवाई के समय नियामक आयोग से परिषद यह मांग करेगा कि उपभोक्ताओं का बकाया पहले लौटाया जाए। उपभोक्ताओं का बकाया हर माह बिजली बिल में लौटाया जाए। इससे बिजली दरें बढने की जगह कम होंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह