देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में 16 लाख स्मार्ट मीटर लगाकर तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता लाने का कार्य किया गया है। राज्य में आर्थिकी और पारिस्थितिकी के बीच समन्वय बनाकर हरित ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक भवन में ऊर्जा निगमों के कार्मिकों द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने ऊर्जा निगमों के कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभिनंदन की वास्तविक हकदार उत्तराखण्ड राज्य की जनता है, जिन्होंने राज्य की सेवा करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को विद्युत सरप्लस राज्य बनाने के लिए सभी को समन्वय के साथ आगे बढ़ना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को हर योजना पर केन्द्र सरकार से सहयोग मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखण्ड को ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। आगामी 50 वर्षों में देहरादून में पेयजल समस्या के समाधान के लिए विद्युत उत्पादन हेतु लखवाड़ बांध परियोजना, जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना तथा सौंग बांध परियोजना पर कार्य प्रगति पर है। राज्य में अत्याधुनिक जीआईएस (गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन) सबस्टेशनों की स्थापना भी चल रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में 16 लाख स्मार्ट मीटर लगाकर तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता लाने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून शहर की विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जा रहा है। यूपीसीएल ने अत्याधुनिक ऑटोमेटेड डिमांड रिस्पांस सिस्टम का उपयोग कर ओवरड्राल की स्थिति को रियल टाइम में नियंत्रित कर प्रतिवर्ष करोड़ों रूपये की बचत की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में देहरादून में विश्व स्तरीय आपदा प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
आपदाओं को रोका नहीं जा सकता, लेकिन आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है। राज्य सरकार ने पारिस्थितिकी एवं आर्थिकी के बीच संतुलन वाला विकास मॉडल चुना है। अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी के बीच समन्वय बनाकर हरित ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लगभग 20,000 रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए गए। उन्होंने कहा कि हमें अन्य राज्यों की सर्वोत्तम प्रथाओं को अपने राज्य में भी अपनाना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल