भीलवाड़ाः जिलाधिकारी कार्यालय में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी ईमेल के जरिए आई थी। ईमेल के वायरल होते ही परिसर से अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह एक मॉक ड्रिल का हिस्सा था, जो किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा उपायों व तैयारियों को जांचने के लिए आयोजित किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10.45 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय को एक मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसकी सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू व पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह तुरंत हरकत में आए और पूरे परिसर को खाली करा दिया तथा अजमेर से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।
इस बीच पुलिस ने तुरंत कलेक्ट्रेट परिसर के सभी मुख्य द्वार बंद कर दिए और हर आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ते ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों के साथ ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रहे।
हालांकि, कुछ देर बाद यह स्पष्ट हो गया कि यह धमकी एक मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। यह अभ्यास यह देखने के लिए किया गया था कि आपातकालीन स्थिति में प्रशासनिक मशीनरी, पुलिस बल, सुरक्षा एजेंसियां और कर्मचारी कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
इस धमकी के कारण कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत कई कर्मचारी और अधिकारी पहले तो काफी घबराए हुए नजर आए। परिसर के बाहर जमा भीड़ में भी बेचैनी साफ देखी जा सकती थी। कई लोग एक-दूसरे से मेल संबंधी जानकारी मांगते नजर आए। लेकिन जब पता चला कि यह सब पहले से तय मॉक ड्रिल थी, तो सभी ने राहत की सांस ली।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा, "हमारी प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है। मॉक ड्रिल जैसे अभ्यास हमें तैयार रखते हैं, ताकि किसी भी वास्तविक स्थिति में हम बिना घबराए सही निर्णय ले सकें।" कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने कहा, "यह अभ्यास सुरक्षा प्रबंधन के तहत किया गया। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि संकट के समय हमारी तैयारी कैसी है और किन सुधारों की आवश्यकता है।" भविष्य में भी समय-समय पर इस तरह के मॉक ड्रिल किए जाएंगे, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जा सके। हालांकि शुरुआत में अव्यवस्था रही, लेकिन अंततः यह एक आवश्यक और सफल अभ्यास साबित हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल