अयोध्याः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आर्थिक सलाहकार पी.वी. राजू ने पूरे जिले के समग्र विकास के लिए प्राप्त सुझावों के समाधान का आश्वासन दिया तथा एमएसएमई सेक्टर में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से व्यापार जगत को मिलने वाले लाभ गिनाते हुए उत्तर प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित भी किया।
संयोजक सुशील जायसवाल के निर्देश पर जिला प्रभारी कमल कौशल, महानगर प्रभारी विश्व प्रकाश "रूपन", जिला संगठन मंत्री प्रवीण रस्तोगी, नगर अध्यक्ष रमेश जायसवाल, महानगर उपाध्यक्ष इंदर मोटवानी एवं संरक्षक राजेश जायसवाल बैठक में मौजूद रहे। बैठक में महत्वपूर्ण विचारों के आदान-प्रदान के दौरान एक ओर जहां व्यापारी नेताओं ने कहा कि आज अयोध्या में बाहरी व्यापारियों द्वारा मनमाने दामों पर जमीन खरीदी जा रही है, वहीं स्थानीय व्यापारियों के लिए यहां जमीन खरीदना और फिर यहां व्यापार करना बहुत कठिन हो गया है।
दूसरी ओर ऑनलाइन शॉपिंग में अनियंत्रित वृद्धि ने कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, बर्तन, दवा आदि के कारोबार की कमर तोड़ दी है। नई तकनीक के दोपहिया व चार पहिया वाहनों की मरम्मत अब बाजारों में आने के बजाय सीधे एजेंसियों पर जा रही है, होटलों में लगने वाले मेलों का भी टेंट कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। रूपन ने कहा कि अदूरदर्शिता और स्थानीय जनता से संवादहीनता तथा जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण सहादतगंज से टेढ़ी बाजार के बीच सड़क चौड़ीकरण के बाद मंदिर निर्माण से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का लाभ पुराने फैजाबाद (वर्तमान अयोध्या कैंट) के व्यापारियों को मिलना मुश्किल हो गया है।
श्रेय लेने के लिए कुछ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि सरकार के मुखिया को यह दिखाकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं कि मंदिर के आसपास बढ़े कारोबार से पूरा जिला जुड़ गया है और कह रहे हैं कि पहले वे पांच किलो लड्डू बेचते थे, अब दो क्विंटल बेचते हैं। सवाल यह है कि वहां प्रसाद, सौंदर्य प्रसाधन, होटल और खाद्य पदार्थों की बढ़ी बिक्री का लाभ अयोध्या कैंट के व्यापारियों को कैसे मिल सकता है, इस ओर ध्यान देना जरूरी है।
वहीं दूसरी ओर अप्रत्याशित गृहकर और जलकर के कारण भी नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार अधिकार मंच ने पांच सौ वर्षों के बाद भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए वर्तमान सरकार की एक स्वर से सराहना की है तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आर्थिक सलाहकार पी.वी. राजू को पत्र लिखकर मांग की है कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के आगमन को सुनिश्चित करने तथा विकास को विस्तार देने के लिए योजना बनाकर कैंट, रिकाबगंज, सिविल लाइंस, सहादत गंज, खवासपुरा साहबगंज को भी विकसित किया जाए तथा इसके व्यापक पर्यटन के लिए आस-पास पर्यटन स्थल बनाए जाएं, जिससे इस क्षेत्र के खुदरा व्यापारियों को भी पर्यटन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का लाभ मिल सके।
इसके लिए राजू ने व्यापार अधिकार मंच के पदाधिकारियों के महत्वपूर्ण सुझावों को भी नोट किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आर्थिक सलाहकार पी.वी. राजू ने पूरे जिले के समग्र विकास के लिए प्राप्त सुझावों के समाधान का आश्वासन दिया तथा एमएसएमई सेक्टर में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से व्यापार जगत को मिलने वाले लाभ गिनाते हुए उत्तर प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित भी किया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई