लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राजस्थान प्रांत के बीकानेर से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के पुनर्विकसित किए जा रहे 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यूपी के 19 रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प हुआ है। यह भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं में वृद्धि की दिशा में अहम कदम है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस अमृत भारत स्टेशन संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई। सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर इसे गति और गौरव के बेहतर समन्वय का नया प्रतीक बताया है। सीएम ने लिखा कि अमृत स्टेशन नए भारत के संकल्प को साकार कर रहे हैं।
अमृत भारत स्टेशन यात्री सुविधाओं, तकनीक व सांस्कृतिक गौरव का संगम हैं। अमृत स्टेशन क्षेत्र के विकास, स्थानीय संस्कृति के उत्थान, पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहायक होंगे। सीएम ने एकीकृत आधुनिक सुविधाओं से लैस अमृत स्टेशनों के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
यूपी के 19 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प अमृत योजना के तहत किया गया है। यूपी के बलरामपुर, बरेली सिटी, बिजनौर, फतेहाबाद, गोला गोकर्णनाथ, गोवर्धन, गोविंदपुरी, हाथरस सिटी, ईदगाह आगरा, इज्जतनगर, करछना, मैलानी, पुखरायां, रामघाट हॉल्ट, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, सुरेमनपुर, स्वामिनारायण छपिया और उझानी स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किया गया है।
पुनर्विकसित किए गए स्टेशनों पर यात्रियों को वातानुकूलित वेटिंग रूम, एस्केलेटर, लिफ्ट, दिव्यांगजनों के लिए रैम्प, टेªनों के आवागमन की जानकारी के लिए डिजिटल डिस्प्ले, ग्रीन ऊर्जा आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी आधुनिक सुविधाएं और लोकल स्तर पर वास्तुशिल्प की झलक देखने को मिलेगी। ये स्टेशन यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के साथ लोकल स्तर पर अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई