लखनऊ: वीआईपी और रईसी इलाकों में पतंगबाज़ी का शौक अब लोगों की ज़िंदगी पर भारी पड़ रहा है। शासन की रोक के बावजूद खुलेआम बिक रहे चाइनीज़ मांझे ने शहर के आम नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों की जान जोखिम में डाल रखी है। आए दिन सड़क पर हादसों की खबरें मिल रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक जागे नहीं हैं। ताज़ा मामला वजीरगंज क्षेत्र का है, जहां सुबह एक युवक बाइक से जा रहा था। तेज़ रफ्तार में उड़ रही पतंग का मांझा उसकी गर्दन पर आ लिपटा। संयोग अच्छा रहा कि युवक ने हेलमेट की पट्टी और रुमाल से खुद को बचा लिया, वरना एक और जान चली जाती। घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मामूली इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
महज़ कुछ दिन पहले विधानसभा भवन के पास एक महिला कांस्टेबल चाइनीज़ मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वह ड्यूटी पर थी, जब मांझा उसके चेहरे से टकराया और गहरे ज़ख्म दे गया।
वहीं, 11 जनवरी को शाहजहांपुर में ड्यूटी कर रहे एक पुलिस कांस्टेबल की चाइनीज़ मांझे से जान चली गई थी। 24 फरवरी को राजधानी लखनऊ के बीबीडी इलाके में एक युवक की गर्दन मांझे से कट गई थी, उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और पांच टांके लगे थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने चाइनीज़ मांझे की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन बाज़ारों में यह धड़ल्ले से बिक रहा है। ऑनलाइन पोर्टलों से लेकर लोकल दुकानों तक, यह घातक मांझा आसानी से उपलब्ध है। दुकानदारों ने बिक्री के लिए कोड वर्ड और छुपे हुए स्टॉक तैयार कर रखे हैं।
शहर के कोने-कोने में लगने वाले इन मांझों से आम आदमी और सुरक्षा बल, दोनों ही परेशान हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हैं। न कोई सख्त कार्रवाई, न ही कोई अभियान — हालात कुंभकरण जैसी नींद में डूबे सिस्टम को बेनकाब कर रहे हैं। लोगों का गुस्सा अब सोशल मीडिया और सड़कों दोनों पर दिखाई देने लगा है। सवाल उठ रहे हैं कि जब सरकार ने पाबंदी लगा दी है, तो फिर यह मांझा कैसे और कहां से आ रहा है? क्या प्रशासनिक मिलीभगत इस मौत के धंधे को बढ़ावा दे रही है? आमजन और सामाजिक संगठनों की मांग है कि चाइनीज़ मांझे के खिलाफ ज़मीनी स्तर पर सघन अभियान चलाया जाए। दोषी दुकानदारों और आपूर्तिकर्ताओं पर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज हो और जनजागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई