Amritpal Singh: पंजाब में खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के 7 साथी गुरुवार देर रात अमृतसर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रात में किसी अज्ञात जगह पर सुरक्षित घर में रखा। शुक्रवार सुबह उन्हें अमृतसर की अजनाला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
कोर्ट खुलने के समय सुबह 10 बजे से दो घंटे पहले सुबह 8 बजे पुलिस अमृतपाल के साथी भगवंत सिंह उर्फ 'प्रधानमंत्री' बाजेके, दलजीत सिंह कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह, जीत सिंह, हरजीत सिंह, लवप्रीत सिंह तूफान को लेकर कोर्ट पहुंची। सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर में किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया गया। मीडिया को भी कोर्ट परिसर से दूर रखा गया।
इस दौरान पुलिस ने 7 दिन की रिमांड की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने उन्हें सिर्फ 4 दिन की रिमांड दी। पुलिस ने दलील दी कि आरोपियों की रिमांड हासिल करके हथियार बरामद करने हैं। इतना ही नहीं, मोबाइल फोन भी बरामद करने हैं ताकि उनकी जांच की जा सके। पंजाब पुलिस अमृतपाल के सात साथियों को दो जत्थों में डिब्रूगढ़ से दिल्ली लेकर आई।
आज सुबह अमृतपाल के साथियों को अमृतसर की अजनाला कोर्ट में पेश किया जाएगा और फरवरी 2023 में पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के लिए उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस द्वारा पंजाब लाए गए आरोपियों में भगवंत सिंह उर्फ 'प्रधान मंत्री' बाजेके, दलजीत सिंह कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह, जीत सिंह, हरजीत सिंह, लवप्रीत सिंह तूफान शामिल हैं।
गौरतलब है कि 'वारिस पंजाब दे' पार्टी के प्रमुख अमृतपाल और उनके 9 साथी अप्रैल 2023 से डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। फरवरी 2023 में अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले में कथित संलिप्तता के लिए अप्रैल 2023 में गिरफ्तारी के बाद से उन्हें सलाखों के पीछे रखा गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
MP में 11 मासूमों की मौत के बाद बड़ा एक्शन, बच्चों को 'जहरीला' कफ सिरप लिखने वाला डॉक्टर गिरफ्तार
राइस मिलर्स लगा रहे सरकार को करोड़ों का चूना, औने-पौने दामों में खरीद रहे किसानों का धान
श्री राम के राजतिलक के साथ हुआ रामलीला का समापन, सैंकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा
Bareilly Violence: आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई, गिराया गया बारात घर, मकान सील
बिहार में बारिश से बिगड़े हालात, कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, अलर्ट जारी
टीईटी अनिवार्यता पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद, लोकसभा में उठाएंगे शिक्षकों का मुद्दा
भाजपा नेता पिंटू महादेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग, कांग्रेसियों में आक्रोश
जौनपुर जिला महिला अस्पताल में धर्म के आधार पर इलाज से इनकारः महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप
खिरनीबाग में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, दिखा सांस्कृतिक माहौल
दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
गांधी समाधि पर मंत्री बलदेव सिंह ने फहराया झंडा, जिलाधिकारी ने बच्चों को दिलाई शपथ
धूमधाम से निकली महाकाली की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत