रामपुरः रामपुर निवासी शिकायतकर्ता की लिखित शिकायत के आधार पर स्वार थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में अभियुक्त गुलफाम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम व थाना मिल्क खानम, जिला रामपुर द्वारा शिकायतकर्ता के घर में घुसकर उसे अपने तांत्रिक जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने व वीडियो वायरल करने तथा शिकायतकर्ता के पति को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान स्वार थाने ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं। स्वार थाने को मुखबिर विशेष से सूचना मिली कि मामले में वांछित अभियुक्त गुलफाम अवैध तमंचा लेकर बाइक पर घूम रहा है तथा पीड़िता व उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वार थाने ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम गुल्ड पीपलसाना के जंगल में वांछित अभियुक्त गुरफाम को रोकने का प्रयास किया।
अपने आप को घिरा देख अभियुक्त ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में स्वार थाना पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त गुलफाम के बाएं पैर में गोली लग गई। स्वार थाना पुलिस ने घायल अभियुक्त को उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना स्थल पर अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक खाली कारतूस व तीन जिंदा कारतूस तथा एक बाइक बरामद की गई। इसके आधार पर स्वार थाने पर पंजीकृत मुक़दमा संख्या 408/2025 में धारा 109(1) भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट जोड़कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
अन्य प्रमुख खबरें
निर्झर धाम आश्रम पर 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का सोमवार को होगा समापन
झांसी स्टेशन पर संयुक्त निरीक्षण अभियान, ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचते 7 अवैध वेंडर पकड़े
सम्मान समारोह में समाजसेवी कुमार सागर का हुआ सम्मान
Abhishek Prakash: चर्चित IAS अभिषेक प्रकाश को यूपी सरकार ने किया बहाल, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
सिंचाई शुल्क की शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश, जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों की बैठक आयोजित
‘ग्लूकोमा अवेयरनेस वीक’ के तहत लोगों को किया गया जागरूक, विस्तार से दी जानकारी
Sri Ganganagar: वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, कई मामलों का निस्तारण
‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का सफल आयोजन, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
रिचार्ज के बाद भी अंधेरे में उपभोक्ता, समाधान के लिए भटक रहे लोग
आत्महत्या की चेतावनी देने के बाद जागा प्रशासन, घोटाले की जांच करने पहुंचे अधिकारी
लाखों रुपए की सोनोग्राफी मशीन बनी शोपीस, लोगों को आज तक नहीं मिला कोई लाभ
श्यामलाल निषाद बने अध्यक्ष, समाज की बैठक में लिया गया फैसला
Pilibhit: सपा ने मनाई शिवदयाल चौरसिया की जयंती, आयोजित हुआ कार्यक्रम
निर्झर धाम आश्रम पर चल रहा 108 कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, दी जा रहीं 5 लाख आहुतियां
एलपीजी गैस लेने के चक्कर में सुबह से लेकर शाम तक लग रही लंबी-लंबी लाइने, लोग परेशान